दशहरे के मौके पर अभिनेता आयुष शर्मा ने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। उनकी आगामी फिल्म का टीजर आउट हो गया है। बता दें कि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं है। एक्टर के इस प्रोजेक्ट को 'आयुष शर्मा-03' और 'एएस-03' कहा जा रहा है। यह फिल्म मॉडर्न पौराणिक एडवेंचर पर आधारित है। इसमें एक्टर दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज के लिए दशहरे का दिन ही क्यों चुना गया है, यह भी स्पष्ट हो रहा है।
Aayush Sharma: दशहरे पर आयुष शर्मा ने दिया फैंस को तोहफा, एक्टर की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर का शुरुआती दृश्य ही काफी रोमांचक है। इसमें किसी तूफान की आहट सुनाई देती है, इसके बाद तेज बिजली कड़कती है और शुरू हो जाती है मूसलाधार बारिश। बारिश में भीगते हुए आयुष शर्मा को दिखाया गया है, जो काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी धांसू है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म के लिए आयुष ने अपनी बॉडी बनाने में जबरदस्त मेहनत की है।
टीजर में आयुष शर्मा जंगल में नजर आ रहे हैं। हाथ में फरसा थामे उन्हें करतब करते दिखाया गया है कि अचानक एक शख्स उनकी तरफ बढ़ता है। आयुष शर्मा पलक झपकते ही फरसे से उस शख्स का सिर काट देते हैं और खून के छींटे बिखरने लगते हैं, पक्षियों के चिल्लाने की आवाज आती है और उसके साथ आयुष शर्मा हाथों में ताज थामे खुद अपनी ताजपोशी करते नजर आते हैं। इस दौरान उनके पीछे एक आकृति बनती है, जो दशानन जैसी लग रही है। शायद यही वजह है कि टीजर रिलीज के लिए आज दशहरा का दिन चुना गया है।
आयुष शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा। कौन हूं मैं?' इसके अलावा एक्टर ने लिखा है, 'शिकार जल्द शुरू होगा! हैप्पी दशहरा।' आपको बता दें कि आयुष शर्मा की यह फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन फायर एंड आइस (रवि वर्मा और इमरान सरधरिया) की निर्देशक जोड़ी ने किया है। इस फिल्म को क्लिफ्टन स्टूडियो, सिनेमा एंटरटेनमें एंड गॉड ब्लैस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो काफी जबरदस्त है।