फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Teaser: ‘आदिपुरुष’ के टीजर का यूट्यूब धमाका, 24 घंटे में बनाया सबसे ज्यादा व्यूज का ये रिकॉर्ड

Wed, 05 Oct 2022 09:59 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 05 Oct 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Adipurush Teaser Record: prabhas saif ali khan kriti sanon starrer created a record of 100 million views
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2 अक्तूबर को अयोध्या में रिलीज हुए फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर किसी को अच्छा लगा तो किसी को खराब, लेकिन देखा इसे सबने। और, टीजर को लेकर देश भर के दर्शकों में रही इसी उत्सुकता ने अकेले यूट्यूब पर इसके व्यूज का नया रिकॉर्ड बना दिया है। टीजर के व्यूज 100 मिलियन पार हो चुके हैं और ये लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिल रहीं तरह तरह की टिप्पणियों के बीच फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने मुंबई में फिल्म का थ्रीडी टीजर मीडिया को दिखाया और साफ किया कि ये फिल्म उन्होंने थ्रीडी अनुभव के लिए बनाई है और इसका असली आनंद मोबाइल पर नहीं लिया जा सकता।


Adipurush Teaser: टीजर की आलोचनाओं पर भड़के ओम राउत , बोले, 'मोबाइल के लिए नहीं बनाई फिल्म'

Adipurush Teaser Record: prabhas saif ali khan kriti sanon starrer created a record of 100 million views
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या तोड़ेगी केजीएफ 2 का रिकॉर्ड
इन दिनों किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से पहले उसके टीजर और ट्रेलर के यूट्यूब प्रदर्शन पर भी लोगों की निगाहें रहती हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर ने इस मामले में सिर्फ 24 घंटे में 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करके फिल्म की ओपनिंग को लेकर ट्रेड की उम्मीदें अभी से बढ़ा दी हैं। चर्चा रही है कि फिल्म को लेकर जो हाइप दर्शकों के बीच बनी है, उसके चलते ये फिल्म पहले ही दिन ‘केजीएफ 2’ की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म का टीजर युवाओं को पसंद आया है, लेकिन दर्शकों का एक खास तबका इसकी हॉलीवुड फिल्मों के दृश्यों से तुलनाएं तलाशकर इसे खूब ट्रोल भी कर रहा है।
Adipurush Teaser: ‘आदिपुरुष’ के लिए रामलला मंदिर के टूटे नियम, सोशल मीडिया पर टीजर के विरोध से संघ में चिंता

Adipurush Teaser Record: prabhas saif ali khan kriti sanon starrer created a record of 100 million views
अयोद्धा में आदिपुरुष फिल्म की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तीन यूट्यूब चैनलों पर आया टीजर
बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीजर न सिर्फ अलग अलग भाषाओं में रिलीज हुआ है, बल्कि इसके निर्माताओँ में शामिल अलग अलग कंपनियों के चैनलों पर भी रिलीज हुआ। फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज के अलावा दक्षिण भारत में इसका संगीत रिलीज करने जा रही कंपनी लहरी म्यूजिक और फिल्म के निर्माण में शामिल यूवी क्रिएशंस के यूट्यूब चैनलों पर भी ये टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी लोग सैफ अली खान की कास्टिंग और उनकी वेशभूषा को मान रहे हैं, लेकिन ऐसा कोई फिल्म दर्शक नहीं है जो बीते दो दिन से फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर की बात न कर रहा हो।
Adipurush In Ayodhya: आदिपुरुष के स्वागत में दशहरा से पहले दिवाली, अयोध्या का स्नेह देख छलकीं प्रभास की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Teaser Record: prabhas saif ali khan kriti sanon starrer created a record of 100 million views
आदिपुरुष टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टी सीरीज के यूट्यूब चैनल के आंकड़े
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर को यूट्यूब के टी सीरीज चैनल पर मिले व्यूज और लाइक्स इस प्रकार हैं:
 

भाषा     लाइक्स  व्यूज
हिंदी 1.09 मिलियन   69 मिलियन
तेलुगू    329000    9.2 मिलियन
तमिल      55000    8.1 मिलियन
मलयालम       34000        5.99 मिलियन
कन्नड़ 21000 3.2 मिलियन

 

विज्ञापन
Adipurush Teaser Record: prabhas saif ali khan kriti sanon starrer created a record of 100 million views
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च में ओम राउत, प्रभास, कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या

लहरी और यूवी क्रिएशंस के आंकड़े
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीजर को यूट्यूब के लहरी म्यूजिक और यूवी क्रिएशन्स चैनल पर मिले व्यूज और लाइक्स इस प्रकार हैं:
 

भाषा   लाइक्स     व्यूज
तेलुगू  302000      4.2 मिलियन
तमिल   22000   0.2 मिलियन
मलयालम 13000    0.1 मिलयिन
कन्नड़  32000 0.2 मिलियन
 
यूवी क्रिएशन्स  
तेलुगू  64000        0.7 मिलियन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed