{"_id":"633cfaf2b9fcd815321f54b0","slug":"adipurush-star-cast-fees-prabhas-saif-ali-khan-charged-in-crores-budget-social-media-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adipurush Fees: हे राम! भगवान के किरदार के लिए प्रभास ने मांगी इतनी फीस, देखते रह गए बाकी कलाकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adipurush Fees: हे राम! भगवान के किरदार के लिए प्रभास ने मांगी इतनी फीस, देखते रह गए बाकी कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' लगातार विवादों का हिस्सा बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर में दिखाए गए सीन्स पर बवाल मच रहा है। न केवल फिल्म के वीएफएक्स की बुराई हो रही है, बल्कि सैफ अली खान से लेकर कृति सेनन तक के लुक पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास 'राम', कृति सेनन 'जानकी' और सैफ अली खान 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रभास और सैफ अली खान को राम-रावण का रोल अदा करने के लिए कितनी फीस मिली? आइए जानते हैं...Adipurush Teaser Record: ‘आदिपुरुष’ ने बनाया 100 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड, सिर्फ हिंदी में ही मिल गए इतने व्यूज
2 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास ने राम का किरदार निभाने के लिए बहुत ज्यादा फीस चार्ज की है। बता दें कि जब फिल्म की घोषणा हुई थी तभी से प्रभास की फीस को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास ने इस फिल्म के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बता दें कि बाहुबली और बाहुबली 2 की सफलता के बाद से ही प्रभास ने अपनी फीस में इजाफा कर लिया था। Adipurush Teaser Controversy: हे राम! महज 100 सेकंड के टीजर में दिखीं विवाद की 10 वजहें
3 of 4
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ अली खान की फीस की बात करें तो फिल्म 'आदिपुरुष' में 'रावण' की भूमिका अदा करने के लिए लिए सैफ को 12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं कृति सेनन ने केवल 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले सनी सिंह को 1.5 करोड़ रुपये दिए गए है। इसके अलावा सोनल चौहान को 50 लाख रुपये दिए गए हैं। Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म आदिपुरुष
- फोटो : Social media
बता दें कि 450 करोड़ के बजट में बन रही 'आदिपुरुष' को टुडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स जैसे फॉर्मेट में एक साथ दर्जन भर भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की 'पठान' से होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर बॉक्स ऑफिस का किंग कौन बनेगा? Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में फिर हुई बढ़ोतरी, टिकट खिड़की पर विक्रम वेधा फेल, गॉडफादर मचाएगी धमाल?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।