फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ABCD की ये एक्ट्रेस हो गई थी शराब और ड्रग्स की आदी, बोलीं- घंटों बैठ रोती थी

Tue, 26 Nov 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
ABCD 2 Actress Lauren Gottlieb Says I fell into the trap of fame and fortune
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

फिल्म ABCD से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब, डांस रियलटी शो झलक दिखलाजा में जज भी रह चुकी हैं। लॉरेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में लॉरेन ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासा कर सबको चौंका दिया है। 

ABCD 2 Actress Lauren Gottlieb Says I fell into the trap of fame and fortune
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडी 2 में काम करने के बाद लॉरेन गॉटलिब की मौजूदगी पर्दे से कम होती गई। फिर एक समय बाद वो पूरी तरह से गायब हो गईं। वो सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के संपर्क में थीं। हाल में मुंबई मिरर से हुई बातचीत में लॉरेन में बताया कि वह अंदर से बुरी तरह से टूट चुकी थीं। वह लोगों को ऐसे दिखा रही थीं कि जैसे वह बहुत खुश हों लेकिन ये सच्चाई नहीं थी। वह काफी दुखी और परेशान थीं। इन्हीं परेशानियों के चलते लॉरेन नशा करने लगी थीं। एल्कोहल और ड्रग्स उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था। 

ABCD 2 Actress Lauren Gottlieb Says I fell into the trap of fame and fortune
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

इन सब चीजों से खुद को बाहर निकालने के लिए लॉरेन ने थेरपिस्ट का सहारा लिया। वह लॉस एंजेलिस भी गईं और 8 महीने तक सबसे दूर रहीं। लॉरेन ने किताबें पढ़ीं, मेडिटेशन किया और दो साल बाद खुद को इससे बाहर निकलने में सफलता पाई। लॉरेन को ऐसा लगा जैसे कि उनका नया जन्म हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
ABCD 2 Actress Lauren Gottlieb Says I fell into the trap of fame and fortune
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

लॉरेन ने बताया कि अगर उस वक्त में उनकी कोई तस्वीर लेता था तो उन्हें ऐसा लगता था कि वह उनसे कुछ छीन कर ले जा रहा है। लॉरेन ने बताया कि वह घंटो में फ्लाइट में बैठकर रोया करती थीं, लेकिन जब वह लोगों से मिलती तो ठीक होने का दिखावा करतीं। वह बेसबॉल कैप और कानों पर इयरफोन लगा कर घर से निकल जाया करती थीं और घंटों घूमती रहतीं।

विज्ञापन
ABCD 2 Actress Lauren Gottlieb Says I fell into the trap of fame and fortune
lauren gottlieb - फोटो : Social Media

लॉरेन ने कहा, 'एबीसीडी 2 से ही मुझे दरकिनार करने का सिलसिला शुरू हो गया था। फिल्म से मेरे कुछ अच्छे सीन्स को काट दिया गया। वो मेरे जिंदगी के सबसे बुरे छह महीने थे, उसमें झलक दिखलाजा में जज के रूप में मेरा कार्यकाल भी शामिल था।' रेमो डिसूजा से अपने रिश्तों को लेकर लॉरेन कहा कि भारत में कुछ ही लोग ऐसे थे जिन्हें वो परिवार का हिस्सा मानती थीं लेकिन उस बुरे दौर में उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला। लॉरेन ने इस बात को माना कि वह शोहरत और किस्मत का बुने जाल में लालची होकर फंस गई थीं।

अपनी ऐसी तस्वीरों को देखकर भड़क जाती हैं इलियाना डिक्रूज, बोलीं- इनमें कुछ खास अंगों को उभारकर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed