फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तस्वीरों को देख भड़क जाती हैं इलियाना, बोलीं- कुछ खास अंगों को उभारना सही नहीं.

Tue, 26 Nov 2019 11:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Nov 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Ileana D’Cruz annoyed when photos that make her body look bigger
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज खुलकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। बॉडी शेमिंग से जुड़ा मुद्दा हो या फिर ट्रोलिंग, इलियाना मुखर होकर इसपर जवाब देती हैं। एक्ट्रेस को जो बात सबसे ज्यादा परेशान करती हैं वो ये कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में छेड़छाड़ कर, एडिटिंग का इस्तेमाल करके कुछ खास अंगो को उभारकर दिखाया जाता है।

Ileana D’Cruz annoyed when photos that make her body look bigger
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में इलियाना डिक्रूज ने कहा, 'जब मेरी कुछ इस तरह की तस्वीरें सामने आईं तो मुझे काफी गुस्सा आया। उनमें अंगों को वास्तविकता से ज्यादा उभारकर दिखाया गया था। अगर मेरा वजन बढ़ गया है तो इसे माना जा सकता है। मैं आज से नहीं 13-14 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का सामना कर रही हूं।'

Ileana D’Cruz annoyed when photos that make her body look bigger
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना ने आगे कहा, 'वह एक संवेदनशील उम्र होती है क्योंकि तब तक आपने लड़कों से बात करना शुरू नहीं किया होता है। मुझे अपने शरीर के प्रकार को लेकर इतना परेशान किया गया कि अब मुझे लगता है कि मैंने यह सब सुना है। मुझे यह पसंद नहीं आता था क्योंकि उस वक्त मैं खुद को उस व्यक्ति के दृष्टिकोण से देख रही होती थी। अब मैं ऐसे बिंदू पर पहुंच गई हूं जहां मैं खुश हूं। अब ये मनोरंजक और मजेदार लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana D’Cruz annoyed when photos that make her body look bigger
ileana - फोटो : Internet/Instagram

बीते दिनों अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में इलियाना ने कहा था, 'सोशल मीडिया पर आप नए रिश्ते गढ़ सकते हैं। पहले हम अपने हर एक चाहने वाले से नहीं मिल पाते थे। सोशल मीडिया ने यह सहूलियत दी है। मैं अपने फैंस के साथ अपनी वह जिंदगी भी साझा करना चाहती हूं जहां मैं स्टार नहीं हूं। लोगों को भी यह समझ आना चाहिए कि हम लोग भी  साधारण लोग हैं, हम जिस लुक में दिखते हैं उसमें आने के लिए हमें दो घंटा लगते हैं। मैं बहुत ही साधारण लड़की हूं और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे इस रूप के बारे में भी जानें।'

विज्ञापन
Ileana D’Cruz annoyed when photos that make her body look bigger
इलियाना डिक्रूज - फोटो : file

बता दें कि इलियाना को ऐसी बीमारी थी जिसमें लोग अपनी ऐसी शारीरिक कमियों को खुद ही नकारात्मक भावना से देखने लगते हैं। इससे उबरने के लिए एक्ट्रेस ने एक्सपर्ट की मदद ली थी।

मौत के मुंह से निकलीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, डॉक्टर बोले- इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान, नहीं तो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed