फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में न मिलने पर अभय देओल ने बयां किया था दर्द, अब ये मीम शेयर कर खुद का उड़ाया मजाक

Sat, 27 Jul 2019 01:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
abhay deol share a fun memes on social media
abhay deol - फोटो : social media

एक्टर अभय देओल फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी वेबसीरीज चॉपस्टिक सुर्खियों में है। वेबसीरीज के प्रमोशन के दौरान अभय देओल ने बताया था कि वो जिस तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं वैसी फिल्में बहुत कम बनती हैं इसलिए वो बड़े पर्दे पर कम ही दिखते हैं। अभय देओल के इस बयान की काफी चर्चा रही जिसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर को लेकर मजाक उड़ाया है।

abhay deol share a fun memes on social media
Abhay Deol - फोटो : social media

अभय देओल ने अपना एक मीम शेयर किया जिसमें एक ओर उनकी तस्वीर लगी है और लिखा है कि अभय (abhay)। दूसरी ओर तस्वीर वाली जगह खाली और लिखा है कि 'अब-नहीं-है (Ab-nahi-hay) ।' इस मीम के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुझे ये ऑनलाइन मिला है। यहां एक बहुत अच्छा सवाल दिखता है। अक्सर मुझसे कई लोग और प्रेस वाले पूछते है कि हम आपको बड़े पर्दे पर ज्यादा क्यों नहीं देखते हैं?' यह एक मुश्किल भरा सवाल है। पहली बात ये है कि इसका उत्तर मैं शॉर्ट में नहीं दे सकता। शायद एक दिन मैं इसके बारे में एक किताब लिखूंगा।' 

abhay deol share a fun memes on social media
Abhay Deol - फोटो : social media
अभय आगे लिखते हैं कि 'फिर भी, मैंने पहले ही कई सालों तक मुश्किलें उठाई हैं। शायद एक किताब इन सबका जवाब ढूंढ़ सके। बहरहाल, उन सभी के लिए जो मुझे पर्दे पर और देखना चाहते हैं बता दूं कि मेरी 3 फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन में हैं और 2 फिल्में शुरू कर रहा हूं। जैसा कि महान लेनी क्रेविट्ज  (Lenny Kravitz) ने एक बार गाया था- यह तब तक खत्म नहीं हुआ जब तक यह खत्म नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
abhay deol share a fun memes on social media
abhay deol - फोटो : social media

43 वर्षीय अभय देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से की। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों ने अभय देओल और उनकी अपोजिट रहीं आयशा टाकिया को जरूर पसंद किया। 2009 में अनुराग कश्यप की देव डी में अभय देओल के काम को काफी सराहा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया।

विज्ञापन
abhay deol share a fun memes on social media
Abhay Deol - फोटो : social media

फिल्मों के साथ-साथ अभय देओल सोशल मुद्दे पर भी खुलकर बोलते रहे हैं। एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को घेरा था। दरअसल, अभय देओल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोरेपन की क्रीम का प्रचार करने वाले बॉलीवुड एक्टर्स पर हमला किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed