फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभय देओल बनाना चाहते हैं बॉलीवुड के भ्रष्टाचार पर फिल्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कही ये बात

Sat, 27 Jun 2020 01:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 27 Jun 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Abhay Deol Take a Dig at Corruption in Bollywood Says We Can Make a Movie on That
अभय देओल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने के बाद बॉलीवुड जगत में हंगामा मच गया है। बड़े से बड़े सितारे अब इस मुद्दे को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं। सभी लोग जहां एक तरफ बॉलीवुड में अपने साथ हुए भेदभाव को की बातें सामने ला रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता अभय देओल ने अब इस मामले में बॉलीवुड की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।

Abhay Deol Take a Dig at Corruption in Bollywood Says We Can Make a Movie on That
Abhay Deol - फोटो : twitter

अभय देओल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। एक्टिव होने के साथ अभय लगातार बॉलीवुड पर जमकर निशाना भी साध रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभय ने एक पोस्ट और सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए अभय ने बॉलीवुड में हो रहे भ्रष्टाचार पर पर तंज कसा है। साथ ही इस भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए इस पर फिल्म बनाने की बात भी की है।

Abhay Deol Take a Dig at Corruption in Bollywood Says We Can Make a Movie on That
abhay deol - फोटो : social media

अभय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'शंघाई' का पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर के साथ अभय ने लिखा, 'शंघाई 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म वासिलिस वासिलिको के ग्रीक उपन्यास 'जेड' पर आधारित थी। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म देश में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। अब लगता है कि एक फिल्म बॉलीवुड में हो रहे भ्रष्टाचार पर ही बनाई जा सकती है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“Shanghai”, released in 2012. A contemporary Indian take on the Greek novel “Z” by author Vassilis Vassilikos. Directed by Dibakar Banerji this film puts systemic corruption in politics front and center, with devastating impact. Extremely relevant today. Looks like these days one could make a film about the corrupt practices of Bollywood! By the way, not sure if the current outrage will give rise to an independent Hindi film and music industry, without the unoriginal tag of “Bollywood”, but it sure feels good to hear loud voices from within the industry, risking their careers for the bigger “picture” (pun intended 😊). (@priyasreedharan we gotta make another movie! What’s Wasim Khan’s Instagram handle?). #makingwhatbollywouldnt

A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay Deol Take a Dig at Corruption in Bollywood Says We Can Make a Movie on That
abhay deol

आगे अभय ने लिखा, 'अब ये तो नहीं कहा जा सकता है कि ये गुस्सा कभी हमें एक स्वतंत्र सिनेमा दे पाएगा या नहीं लेकिन सितारों का यूं आवाज बुलंद करना अच्छा लगता है क्योंकि ऐसा कर वो अपना करियर भी खतरे में डाल रहे हैं।' इस पोस्ट में अभय ने प्रिया श्रीधरन को टैग करते हुए उन्हें एक और फिल्म बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
Abhay Deol Take a Dig at Corruption in Bollywood Says We Can Make a Movie on That
अभय देओल, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि इससे पहले भी अभय ने एक और पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा को नेपोटिज्म का शिकार बताया था। अभय ने फिल्म की एक तस्वीर साझा करते हुए इस बारे में खुलकर बात की थी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित थी। लेकिन फिल्म में अभय और फरहान को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। ये बात साझा करते हुए अभय ने अवॉर्ड्स को भी फैमिलीफेयर अवॉर्ड्स बताया था।

पढ़ें: सोना मोहापात्रा ने साधा सोनू निगम पर निशाना, कहा- 'ध्यान दिया कि सोनू निगम ने...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed