अपने खूबसूरत गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपना जन्मदिन 30 अक्तूबर को मनाते हैं। उन्होंने कई बड़े कलाकारों की फिल्मों के बेहद शानदार गाने गाए हैं। अभिजीत भट्टाचार्य का जन्म साल 1958 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही गाना गाने का शौक रहा था। जन्मदिन पर हम आपको अभिजीत भट्टाचार्य से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
शाहरुख खान की आवाज बनकर मशहूर हुए थे अभिजीत भट्टाचार्य, गाए हैं एक से बढ़कर एक गाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिजीत भट्टाचार्य ने अपनी पूरी पढ़ाई कानपुर से की थी। शुरू से गाना के शौकीन होने की वजह से उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। 1981 में वह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करके मुंबई चले गए। करीब दो साल तक संघर्ष करने के बाद अभिजीत भट्टाचार्य को साल 1983 में हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिला। उन्होंने पहली बार फिल्म 'मुझे इंसाफ चाहिए' के लिए 'प्रेम दूत आया' गाना गया।
मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन ने अभिजीत भट्टाचार्य के अभिनेता देव आनंद के बेटे की फिल्म 'आनंद और आनंद' के लिए गाने का ऑफर दिया। इसके बाद अभिजीत भट्टाचार्य ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के लिए गाने गाए। 90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था उस वक्त अभिजीत का 'वादा रहा सनम' गाना सुपरहिट हुआ था।
'वादा रहा सनम' अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म खिलाड़ी का था। एक के बाद एक हिट गानों ने अभिजीत भट्टाचार्य को उस दौर के सबसे मशहूर गायकों की लिस्ट में शामिल कर दिया। इतना ही नहीं एक समय ऐसे था जब अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायक बन गए थे। अभिजीत भट्टाचार्य ने सबसे ज्यादा शाहरुख कान की फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की 'अंजाम' फिल्म का गाना 'बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है' गाया था, जो काफी हिट साबित हुआ। इसके बाद उन्हें शाहरुख खान की आवाज कहा जाने लगा था।
अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान की फिल्म 'यस बॉस', 'जोश', 'बादशाह', 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'चलते-चलते' और 'मैं हूं ना' सहित कई फिल्मों के लिए गाने गाए थे। अपने गानों के अलावा अभिजीत भट्टाचार्य बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान के हिट एंड रन केस में उनका सपोर्ट करते हुए कहा था कि ‘कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा, सड़कें गरीब के बाप की नहीं हैं। मैं एक साल तक बेघर रहा लेकिन कभी सड़क पर नहीं सोया।' अभिजीत भट्टाचार्य को अपने इस बयान की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा वह अक्सर विवादित टिप्पणियां भी करते रहते हैं।
पढ़ें: करीना कपूर ने साझा की शाहिद कपूर के साथ अपनी 13 साल पुरानी तस्वीर, कही ये प्यारभरी बात