अपनी अगली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने आखिरकार इस फिल्म का नाम बदल दिया है। फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने ये फैसले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ हुई बैठक के बाद लिया। अक्षय की ये फिल्म अब ‘लक्ष्मी’ के नाम से रिलीज होगी।
अक्षय ने बदला फिल्म का नाम और कंगना के खिलाफ जांच के आदेश, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा से ही सुर्खियां बटोरता रहता हैं। हर बार इस शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी होती ही है। हाल ही में शो के कंटेस्टेंट कुमार सानू के बेटे जान सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी। जिससे नाराज होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने कलर्स चैनल को शो बंद करने की धमकी दे डाली थी। वहीं अब बेटे की गलती पर पिता कुमार सानू ने माफी मांगी है।
बेटे की गलती पर पिता कुमार सानू ने मांगी माफी, Bigg Boss में जान सानू ने की थी मराठी भाषा पर टिप्पणी
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सोशल मीडिया पर हर तरफ इनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज ही नजर आ रहे थे। शादी में नेहा के दिलकश अंदाज और रोहनप्रीत के गजब स्टाइल की खूब तारीफ हुई। लेकिन शादी में अपने ब्राइडल लुक और आउटफिट्स की वजह से नेहा को खूब ट्रोल भी किया गया। अब इस विवाद पर गायिका ने जवाब दिया है।
शादी के कपड़ों पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, अब बोलीं- लहंगा सब्यसाची ने गिफ्ट किया था
देश के संसद भवन पर हमला करने वाले आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर फिल्म बनाई गई है जिसका शीर्षक भी 'गालिब' ही है। अफजल के एक पक्ष से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। इस फिल्म में निर्माताओं ने अफजल के बेटे को केंद्र में रखकर उसके सकारात्मक पक्ष को भी दिखाने की कोशिश की है। दर्शकों के लिए अफजल का सकारात्मक पक्ष देखना शायद आश्चर्यजनक न हो! लेकिन, इसमें सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात यह है कि इस फिल्म के साथ अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने बड़े पर्दे पर वापसी की है।
अफजल गुरु के बेटे की जिंदगी पर बनी ये फिल्म, 'रामायण' की माता सीता बनीं अफजल की पत्नी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कंगना और उनकी बहन रंगोली अक्सर कई पोस्ट करते रहते हैं। जिसके खिलाफ कुछ संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की है। अब इसी सिलसिले में मुंबई कोर्ट ने कंगना और रंगोली दोनों के ही खिलाफ जांच के आदेश दे दिये हैं। दोनों ही बहनों पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।
कोर्ट ने दिए कंगना रणौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ जांच के आदेश, धार्मिक भावनाएं भड़काने का है आरोप