भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो को साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। उनके साथ ही अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। तीनों को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया जाएगा। अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गरीबी कम करने के उनके प्रयोगात्मक नजरिए' के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। जैसे ही उनको नोबेल पुरस्कार देने की जानकारी आई बधाईयों का तातां लग गया। इसमें बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है।
अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने पर स्वरा बोलीं- JNU के छात्र रहे हैं, जावेद अख्तर ने किया ये ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Congratulations #AbhijitBanerjee for the #NobelPrize2019 for Economics. Proud proud moment for India. 🇮🇳 Can’t help but point out that he is (among other things) a JNU alumnus 🤩🤩🤩🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙌🏾🙌🏾
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 14, 2019
गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अभिजीत बनर्जी के बारे में लिखा- 'भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार दो अन्य के साथ शेयर करेंगे। देश को बधाई। बंगाल... गुरुदेव, अमर्त्य सेन के बाद एक बार फिर से नोबेल पुरस्कार विजेताओं पर गर्व करने का आपने मौका दिया।'
An Indian economist Abhijeet Bannerji shares the Nobel prize with two other economists. Congratulations dear nation . Bengal !! After Guru dev , Amartya Sen once again you have made us proud by a Nobel prize winner !!
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर कहा- 'अभिजीत बनर्जी नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई। देश के लिए वाकई गर्व की बात।'
Congratulations #AbhijitBanerjee for the #NobelPrize2019 for Economics. Such a proud moment for India. 🇮🇳👏
अभिजीत बनर्जी ने नोबेल पुरस्कार मिलने पर कहा कि 'खुश हूं कि बेहद गरीब लोगों के लिए काम करने पर पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन लोगों को समर्पित है, जो दुनिया में वाकई में ऐसा काम कर रहे हैं।'
विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम