फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया बच्चन के जन्मदिन पर भावुक हुए अभिषेक-श्वेता, लॉकडाउन के चलते परिवार से दूर इस जगह फंसी अभिनेत्री

Thu, 09 Apr 2020 11:11 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Nanda Wrote Emotional Note on Mother Jaya Bachchan Birthday
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन - फोटो : Social Media

एक जमाने में बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। जया बच्चन अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्में की हैं। उन्होंने साल 1963 में सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जिसके बाद उन्होंने लगातार गुड्डी, सिलसिला, अभिमान, जंजीर, चुपके-चुपके जैसी कई फिल्में की। हिंदी सिनेमा में उन्हें उनके योगदान के लिए कई सारे अवॉर्ड्स भी मिले। फिल्मों के साथ हीजया बच्चन राजनीति में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी भी बेहतरीन तरीके से निभाई है। ऐसे में जया के जन्मदिन पर उनके बच्चों ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखी है।

Abhishek Bachchan and Shweta Nanda Wrote Emotional Note on Mother Jaya Bachchan Birthday
जया बच्चन

जया बच्चन लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंस गई हैं। तो वहीं उनका परिवार मुंबई में है। ऐसे में अपने जन्मदिन पर परिवार से दूर जया को उनके बच्चों ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जया दिल्ली किसी काम के सिलसिले में आई थीं उसी समय कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से पूरा देश लॉकडाउन हो गया। जिस वजह से जया भी यहीं रह गईं। लेकिन उनके बच्चों ने भी उनका जन्मदिन कास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Abhishek Bachchan and Shweta Nanda Wrote Emotional Note on Mother Jaya Bachchan Birthday
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media

अभिषेक बच्चन ने मां के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सिर्फ जया बच्चन बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिषेक ने लिखा है, 'हर बच्चा आपको बताता है कि उसका फेवरेट शब्द, मां होता है। हैप्पी बर्थडे मां। हालांकि, आप दिल्ली में हैं, लॉकडाउन लगा हुआ है और हम सब मुंबई में हैं। लेकिन आपको पता है न कि हम आपको ही याद करते रहते हैं। आप हमारे दिल में रहती हैं। आई लव यू...'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As every child will tell you, their favourite word is... MA! Happy Birthday, Ma. Although you are away in Delhi due to the lockdown and we all are here in Mumbai, know that we are thinking of you and carry you in our hearts. I love you!

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Nanda Wrote Emotional Note on Mother Jaya Bachchan Birthday
jaya bachchan and sweta nanda

तो वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई दी है। श्वेता ने एक बहुत पुरानी अपने बचपन की तस्वीर साझा की है। जिसमें जया बच्चन श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने साथ आपका दिल लेकर चलती हूं (अपने दिल के अंदर आपका दिल)। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं (मैं जहां जाती हूं आप साथ होती हैं)। हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

-I carry your heart with me (I carry it in my heart) I am never without it (anywhere I go you go ...)-happy birthday Mama; I ♥️ U ( with a little help from e e Cummings )

A post shared by S (@shwetabachchan) on

विज्ञापन
Abhishek Bachchan and Shweta Nanda Wrote Emotional Note on Mother Jaya Bachchan Birthday
जया बच्चन

गौरतलब है कि जया बच्चन का फिल्मी सफर बेहद सफल रहा था। उन्होंने अपने दौर में बेहतरीन फिल्में की थीं। उनके अभिनय के लोग कायल थे। तो वहीं उनका राजनीतिक जीवन भी सफल रहा है। हालांकि कई विवादों से भी उनका नाता अक्सर जुड़ा रहता है। इस समय जया बच्चन राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यभार सभाल रही हैं। वहीं फिल्मों से दूरी उन्होंने बच्चों के जन्म के बाद से ही बना ली थी। हालांकि बाद में भी वो कुछ फिल्मों में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed