बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। ये हम नहीं कह रहे, ये तो कह रहा है पूरा सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में पति अभिषेक के एक ट्वीट ने फैन्स के बीच हड़कंप ही मचा दिया। अभिषेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देख फैन्स ने बधाइयों का झड़ी लगा दी।
अभिषेक बच्चन का ट्वीट वायरल, फैंस बोले- प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? जानें क्या है सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अभिषेक ने लिखा, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!' अभिषेक ने ये ट्वीट क्या कर दिया। फैन्स ने तो खुद ही मान लिया कि अभिषेक अपने दूसरी बार पिता बनने की खबर सुनाने वाले हैं। खैर सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबरें जिस तरह से आ रही हैं उसे इस ट्वीट से जोड़ा जाए तो किसी को भी यही लगेगा।
Hey guys! Have a surprise for all of you. Stay tuned!! 😁
इस ट्वीट पर ऐश्वर्या अभिषेक के फैन्स लगातार ट्वीट करने लगे। फैन्स ने अपनी मर्जी से ही कयास लगा लिए कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं। फैन्स ने कमेंट कर अभिषेक से पूछा, 'दूसरा बच्चा?', एक फैन ने पूछा, 'बेटी के लिए भाई/बहन', तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'एक और जूनियर बच्चन आने वाला है क्या?' फैन्स के इन कमेंट्स पर अभिषेक ने कोई जवाब नहीं किया। हालांकि फैन्स ने अपनी मर्जी से ही मान लिया कि अभिषेक क्या सरप्राइज देने वाले हैं।
2nd baby 👦????? 😊😊😊😊 Sibling for your daughter? One more junior bachchan on the way?🤔😉😀 Aaradhya ke liye Bhai ya behen la rahe ho?🤪🙃
चलिए तो अब बताते हैं आपको अभिषेक के इस ट्वीट की सच्चाई। इस ट्वीट के बाद अभिषेक ने अपने अगले ट्वीट में राज खोला कि आखिर वो सरप्राइज क्या है। दरअसल ये सरप्राइज था अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म 'झुंड' का टीजर। अपने अगले ट्वीट में अभिषेक ने अपने पिता की आगामी फिल्म 'झुंड' का टीजर शेयर किया। लेकिन अभिषेक के इस ट्वीट ने कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।
I’m so excited for this film. It’s just awesome!!! Presenting the teaser trailer of #Jhund #Jhund teaser https://t.co/4iHTlLPNKs@SrBachchan @Nagrajmanjule @itsBhushanKumar @AjayAtulOnline @tandavfilms @aatpaat @TSeries
बात करें अभिषेक के वर्कफ्रंट की तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ अपना अगला प्रॉजेक्ट 'बॉब बिस्वास' का अनाउंसमेंट किया है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी। इसके साथ ही उनकी एक और आगामी फिल्म 'बिग बुल' का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।