फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में आने से पहले LIC एजेंट का काम करते थे अभिषेक बच्चन, चार साल में दी थीं 17 फ्लॉप फिल्में

Wed, 05 Feb 2020 12:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special know about his unknown facts
अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन का सहारा लिए बिना ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है। अभिषेक ने साल 2000 में फिल्म 'रेफ्यूजी' में काम किया था, हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी । इस फिल्म में अभिषेक के साथ करीना कपूर भी थीं । 'रेफ्यूजी' करीना की भी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के लिए अभिषेक के काम की बहुत तारीफ हुई थी। एक स्टार किड होने के नाते अभिषेक पर काम करते रहने का प्रेशर था। 

abhishek bachchan birthday special know about his unknown facts
Amitabh Bachchan with family - फोटो : Facebook

उस समय अभिषेक को जो प्रोजेक्ट ऑफर हुए, उन्होंने वो फिल्म कर ली। स्क्रिप्ट पर ध्यान ना देना अभिषेक को महंगा पड़ गया। इसके चलते अभिषेक बच्चन ने 4 साल में लगातार 17 फ्लॉप फिल्में दे दी। साल 2004 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'धूम' में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने 'बंटी और बबली', 'युवा', 'ब्लफमास्टर', 'गुरु' और 'दोस्ताना' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर ये साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं।

abhishek bachchan birthday special know about his unknown facts
amitabh bachchan with family - फोटो : social media

आज अभिषेक बच्चन अपना 44वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अभिषेक से जुड़ी कुछ ऐसी बातों से आपको रूबरू करवाते हैं जो शायद अभी तक आपने नहीं सुनी होंगी। अभिषेक के 20 साल के करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special know about his unknown facts
बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने कहा था, 'जब कोई एक्टर फ्लॉप फिल्में देता है तो लोग उसका फोन उठाना बंद कर देते हैं। फिर वो यह नहीं सोचते कि आप किसके बेटे या बेटी हो। फ्लॉप होना दुनिया की सबसे खराब फीलिंग होती है जो आपको एक इंसान के तौर पर खत्म सा कर देती है।' इससे पता चलता है कि अभिषेक इस तरह की फीलिंग से कई बार गुजर चुके हैं।

विज्ञापन
abhishek bachchan birthday special know about his unknown facts
Abhishek Bachchan

अभिषेक बचपन में डाइलेक्सिया बीमारी के शिकार थे। इस बात का खुलासा तब हुआ था जब 2007 में आमिर खान ने इसी बीमारी पर फिल्म 'तारे जमीं पर' बनाई थी। अभिषेक ने अपनी पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से की थी। इसके बाद वो बिजनेस कोर्स के लिए यूएसए की बॉस्टन यूनिवर्सिटी चले गए। लेकिन हिंदी फिल्मों में काम करने के चलते वो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आ गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed