आज के दौर में भले ही फोन का जमाना है और ओटीटी प्लेटफार्म पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है, लेकिन अब भी ज्यादातर लोगों को टीवी पर फिल्में देखना पसंद होता है। अगर आपको भी नई फिल्मों के टीवी पर स्ट्रीम होने का इंतजार है, तो खुश हो जाइए क्योंकि अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' समेत जल्दी ही एक के बाद धमाकेदार फिल्में छोटे पर्दे यानी टेलीविजन पर रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म के कब और किसी चैनल पर देख सकते हैं आप।
FILMS ON TV: 'बॉब बिस्वास' समेत टीवी पर स्ट्रीम होंगी ये फिल्में, जानिए कब और कौन से चैनल पर देख सकेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉब बिस्वास (2021)
फिल्म बॉब बिस्वास अभिषेक बच्चन के करियर में बहुत मायने रखती है। निर्देशक दिया अन्नपूर्णा द्वारा अभिनीत इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कॉन्ट्रेक्ट किलर पर आधारित है, जो बेहद ही चालाकी और सफाई के साथ अपने काम को अंजाम देता है। फिल्म में कई उम्दा सीन हैं जो चौंकाने का काम करते हैं। फिल्म में अभिषेक बॉब बिस्वास की भूमिका में थे। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर बच्चन की ट्रांफॉर्मेशन और अभिनय देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब ये फिल्म टीवी पर भी स्ट्रीम होने को तैयार है। फिल्म बॉब बिस्वास को 30 अप्रैल रात साढ़े नौ (9:30) बजे सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा।
धमाका (2021)
कार्तिक आर्यन, मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष की फिल्म 'धमाका' 2013 की फिल्म 'द टेरर लाइव' का रीमेक है। फिल्म का कार्तिक आर्यन एक पत्रकार (अर्जुन) की भूमिका में थे, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके पास एक कॉल आता है और शख्स बताता है कि वह धमाका करने वाला है। जिसके बाद अर्जुन एक ट्रैप में फंसता चला जाता है। आगे की कहानी जानने के लिए आप इस फिल्म को 28 अप्रैल 2022 को जी सिनेमा (Zee Cinema) पर देख सकते हैं।
तड़प (2021)
अहान शेट्टी, तारा सुतारिया और सौरभ शुक्ला अभिनीत फिल्म तड़प एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है। यह तेलुगू फिल्म, आर एक्स 100 की रीमेक है। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म में प्यार और जुनून की हद की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म भी टीवी पर स्ट्रीम के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म तड़प को आप 30 अप्रैल 2022 को स्टार गोल्ड (Star Gold) पर देख सकते हैं।