फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek bachchan: ऐश्वर्या संग बेटी आराध्या की तस्वीर साझा कर फैन ने लिखी यह बात, खबरों में अभिषेक का जवाब

Sun, 02 Apr 2023 11:01 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Reply a Fan Who Shared Aishwarya rai and Daughter Aaradhya Photo tweet Viral on social media
Abhishek Bachchan-Aishwarya rai - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अपनी खूबसूरती और अभिनय को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नीता और मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर लॉन्च इवेंट के दौरान नजर आईं थी। इस दौरान की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

Abhishek Bachchan Reply a Fan Who Shared Aishwarya rai and Daughter Aaradhya Photo tweet Viral on social media
Aishwarya rai-Aaradhya - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने फैन को दिया जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के एक फैन ने उनकी और बेटी की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है-मेरे पसंदीदा लोग। साथ ही ऐश्वर्या के इस फैन ने जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन को भी टैग किया है। इस पोस्ट पर अभिषेक ने रिएक्ट किया है। उन्होंने ऐश्वर्या के फैन को रिप्लाई देते हुए लिखा है-मेरे भी। 

Abhishek Bachchan Reply a Fan Who Shared Aishwarya rai and Daughter Aaradhya Photo tweet Viral on social media
Aishwarya rai-Aaradhya - फोटो : सोशल मीडिया

खूबसूरत अंदाज में दिखीं ऐश्वर्या और आराध्या
आपको बता दें कि नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं हैं। एक्ट्रेस ने गहरे हरे रंग का शरारा सूट पहना हुआ था, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनकी बेटी आराध्या ने बेबी पिंक कलर का खूबसूरत अनारकली सूट पहना हुआ था। इस सूट में आराध्या बेहद प्यारी लग रही थीं। 

Rupali Ganguly: 'मोटी औरत, आंटी लग रही हो', रूपाली गांगुली का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan Reply a Fan Who Shared Aishwarya rai and Daughter Aaradhya Photo tweet Viral on social media
Aishwarya rai-Aaradhya - फोटो : सोशल मीडिया

अंबानी इवेंट में तमाम बॉलीवुड कलाकारों ने की शिरकत
अंबानी परिवार के इस कल्चरल इवेंट के दौरान तमाम बॉलीवुड सितारो ने शिरकत की थी। इस दौरान शाहरुख खान का पूरा परिवार भी नजर आया था। सान ही सलमान खान आमिर खान, बोनी कपूर आदि बॉलीवुड सितारे दिखाई दिए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। 

Ajay Devgn B'day: अजय देवगन का इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम, एक अफेयर ने तो शादीशुदा जिंदगी में मचा दिया था कोहराम

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Reply a Fan Who Shared Aishwarya rai and Daughter Aaradhya Photo tweet Viral on social media
Aishwarya rai-Aaradhya - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आएंगी ऐश्वर्या
आपको बता दें कि ऐश्वर्या जल्द ही पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। यह फिल्म अगले महीने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में नजर आएगी। वहीं अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म दसवीं में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की भूमिका अदा की थी। 

फिल्मों के कैमियो जैसा है IPL 2023 का इंपैक्ट प्लेयर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed