{"_id":"5bb9adb8867a55682107e3fe","slug":"abhishek-bachchan-revealed-about-his-love-story-with-aishwarya-rai-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे शुरू हुई थी ऐश्वर्या के साथ लव स्टोरी, अभिषेक बच्चन ने पहली बार खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैसे शुरू हुई थी ऐश्वर्या के साथ लव स्टोरी, अभिषेक बच्चन ने पहली बार खुद किया खुलासा
Sun, 07 Oct 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत और बेहतरीन जोड़ा माना जाता है। एक खूबसूरत प्रेम कहानी के बाद बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने साल 2007 में शादी कर ली। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी ऐश्वर्या- अभिषेक के कई फैंस इनकी लवस्टोरी जानने में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं 11 साल बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी प्रेम कहानी का राज खोला है।
2 of 5
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक मीडिया शो के दौरान अपनी और ऐश्वर्या राय बच्चन की लवस्टोरी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे इन दोनों की दोस्त प्यार में बदली। अभिषेक बच्चन ने बताया- पहली बार मैंने और ऐश्वर्या ने साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में साथ काम किया था। इसके बाद हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 'ढाई अक्षर प्रेम के' फिल्म के बाद हम दोनों ने फिर 'कुछ न कहो' फिल्म में साथ काम किया। इसके बाद हमारी दोस्ती और भी मजबूत होती चली गई।
3 of 5
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय के बारे आगे बताते हुए कहा- अच्छी दोस्ती होने के बाद हम एक-दूसरे की चीजों और बातों में भी मशगूल होने लगे। लेकिन मुजफ्फर अली की फिल्म 'उमराव जान' के बाद हम दोनों एक-दूसरे के प्यार पर पड़ गए। फिल्म 'उमराव जान' के बाद मैंने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद हम दोनों ने शादी करने का फैसला किया और आज हमारी खूबसूरत बेटी आराध्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ने इससे पहले मीडिया के सामने हमेशा यही कहा है कि ऐश्वर्या राय के प्यार में पहले नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय पड़ी थीं। वहीं बात करें इस स्टार कपल की फिल्म की तो यह दोनों एक बार फिर से बड़े परदे पर लौटने वाले हैं। खबर की मानें तो ऐश्वर्या और अभिषेक डायरेक्टर सर्वेश मेवारा की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' दर्शकों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने तापसी के पति का किरदार निभाया था। फिल्म 'मनमर्जियां' से उन्होंने करीब दो साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।