फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्वेता बच्चन को इसलिए खत लिखा करते थे आमिर खान, अभिषेक बच्चन ने खुद किया खुलासा

Thu, 14 Jan 2021 05:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Jan 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals that Aamir Khan used to write letter to Shweta Bachchan on her Birthday
श्वेता बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनकी लगभग पूरी फैमिली ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। इसमें बच्चन परिवार का नाम भी शामिल हैं जिसमें अमिताभ, ऐश्वर्या, अभिषेक और जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे माने जाते हैं। हालांकि इस परिवार की बेटी श्वेता बच्चन ने कभी भी फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में छाईं रहती हैं। श्वेता फिल्मों की काफी शौकीन हैं और उन्हें सलमान और आमिर दोनों ही सितार बहुत पसंद है। इस बात का खुलासा उनके भाई अभिषेक बच्चन ने काफी साल पहले किया था।

Abhishek Bachchan reveals that Aamir Khan used to write letter to Shweta Bachchan on her Birthday
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda - फोटो : social media

श्वेता बच्चन 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अपने भाई एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। इस शो के दौरान अभिषेक और श्वेता ने एक दूसरे को लेकर कई सारे खुलासे किए। श्वेता बच्चन ने बताया था कि वो 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने के वक्त बोर्डिंग स्कूल में थीं और दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्म वीसीआर पर देखी थी। स्कूल में फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी तो पूरी फिल्म उन्होंने ऑडियो कैसेट से रिकॉर्ड कर ली थी और सुनती रहती थीं।

Abhishek Bachchan reveals that Aamir Khan used to write letter to Shweta Bachchan on her Birthday
shweta bachchan, amitabh bachchan - फोटो : social media

बता दें कि श्वेता बच्चन सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म 'मैंने प्यार किया' में दिखाए गए फ्रैंड कैप को भी लेकर वो काफी दीवानी थी। उन्होंने खुद अभिषेक बच्चन से ये कैप मंगवाई थी और इसे वो तकिए के नीचे रखकर सोती थीं। सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि श्वेता बच्चन की दीवानगी आमिर खान के लिए भी बहुत ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals that Aamir Khan used to write letter to Shweta Bachchan on her Birthday
shweta bachchan

शो में अभिषेक बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि श्वेता आमिर खान की बहुत बड़ी फैन थीं। वहीं जब ये बात आमिर को पता चली तो वो श्वेता के बर्थडे पर उन्हें लेटर लिखकर भेजने लगे थे। श्वेता ने बताया था कि आमिर और उनका जन्मदिन भी आस पास ही है। आमिर खान जहां 14 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं तो वहीं श्वेता 17 मार्च को अपना जन्मदिन मनाती हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan reveals that Aamir Khan used to write letter to Shweta Bachchan on her Birthday
shweta bachchan - फोटो : social media

बता दें कि श्वेता बच्चन की शादी साल 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई थी। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर निखिल और श्वेता की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं। श्वेता और निखिल नंदा के दो बच्चे हैं नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा। उनके दोनों बच्चे बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed