{"_id":"607c4bf14d437e1ba16dbb00","slug":"abhishek-bachchan-reveals-that-he-was-diagnosed-with-dyslexia-at-the-age-of-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बीमारी के चलते क्लास में पीछे रह जाते थे अभिषेक बच्चन, आमिर खान की फिल्म में हुआ था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बीमारी के चलते क्लास में पीछे रह जाते थे अभिषेक बच्चन, आमिर खान की फिल्म में हुआ था खुलासा
डिस्लेक्सिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को पढ़ने, लिखने और सीखने में समस्या होती है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि जूनियर बच्चन भी इस अजीब तरह की मानिसक बीमारी का सामना कर चुके हैं। चलिए आज आपको बताते हैं अभिषेक की इस गंभीर समस्या के बारे में जिसकी वजह से वो क्लास में बाकी बच्चों से पीछे रह जाते थे।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन अपने स्कूल के शुरुआती दिनों में 'डिसलेक्सिया' नाम की मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें कि इस बीमारी से जूझने वाले बच्चों को किसी भी चीज में ध्यान लगाने में दिक्कत होती है। हालांकि वो बेहद क्रिएटिव होते हैं लेकिन बंध कर या किताबों के माध्यम से पढ़ने में उन्हें मुश्किल आती है। यह एक एक विशिष्ट प्रकार का लर्निंग डिसऑर्डर है जो पढ़ने, लिखने और खराब राइटिंग की समस्याओं का कारण बनता है।
3 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे सभी बच्चों के साथ परीक्षा के दिनों में ज्यादा परेशानी आती है क्योंकि वो लगातार माता-पिता की डांट सुनते हैं और जब उनका रिजल्ट आता है तो वो भी औसत आता है। अभिषेक को भी मैथ्स में मुश्किल आती थी। इस बात का सबसे पहले खुलासा आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' के माध्यम से हुआ था जिसमें दरशील नाम के एक बच्चा भी इसी बीमारी से जूझ रहा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक ने इसके बाद एक इंटरव्यू में साझा किया था कि उनके माता पिता ने उनका बहुत साथ दिया और इस गंभीर बीमारी से वो आगे बढ़ सके। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप पढ़ाई में अच्छे नहीं है तो आप अपना करियर नहीं बना सकते। अभिषेक ने इस बात को साबित कर दिखाया है। अभिषेक ना सिर्फ इस बीमारी से उबरे बल्कि वो पढ़ाई में आगे बढ़े और विदेश जाकर अपनी मास्टर्स की डिग्री भी लेकर आए।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में भले ही अभिषेक बच्चन बेहद सफल न रहे हों लेकिन उनके पास कई बेहतरीन फिल्में हैं और फिर उन्होंने अपने दम पर अपने पिता की कंपनी ABCL Corp को फिर से खड़ा किया। हाल ही में अभिषेक फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे जिसमें उनके किरदार को काफी सराहना मिली थी। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया था जिसका अभिषेक ने करारा जवाब दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।