{"_id":"67442bac4416863342012d7f","slug":"abhishek-bachchan-say-thank-you-to-aishwarya-rai-bachchan-are-the-separation-rumours-not-true-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: अभिषेक ने ऐश्वर्या को कहा शुक्रिया, क्या खत्म हो चुकी हैं इनके बीच की दूरियां!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhishek Bachchan: अभिषेक ने ऐश्वर्या को कहा शुक्रिया, क्या खत्म हो चुकी हैं इनके बीच की दूरियां!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:22 PM IST
सार
अभिषेक बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'आई वांट टू टॉक' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इसमें निभाए एक पिता के रोल में वह काफी जंचे। हाल ही में उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या को शुक्रिया कहा। इससे इनके अलगाव की खबरों पर अब सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में एक बीमारी व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो अपनी बेटी की परवरिश भी कर रहा है। फिल्म में बेटी और पिता के रिश्ते को भी बखूबी दिखाया गया है। असल जिंदगी में भी अभिषेक एक बेटी की पिता हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें अपनी पत्नी ऐश्वर्या को बेटी आराध्या की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने के लिए शुक्रिया कहा। इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस यह सवाल पूछने लगे हैं कि क्या इनके बीच अलगाव हो भी रहा है या नहीं। दरअसल, लंबे समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दूरियां पैदा हो चुकी हैं, ऐसी खबरें सुनने को मिल रही थीं। इस बात का इशारा कई बातें और घटनाएं कर रही थीं। जानिए विस्तार से इस मामले को।
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
अभिषेक ने कहा ऐश्वर्या को शुक्रिया
अपनी फिल्म के लिए दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक कहते हैं, 'मैं लकी हूं कि बाहर जाकर फिल्में बनाने का मौका मिलता है क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या, आराध्या के साथ घर पर हैं। मैं इसके लिए उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं।' इसी इंटरव्यू में वह आगे कहते हैं कि अगर आपके अपने बच्चे हैं तो आप उनके लिए एक पैर से भी पहाड़ चढ़ सकते हैं। अभिषेक का कहना का मतलब है कि माता पिता अपने बच्चों के लिए सबकुछ कर सकते हैं।
3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या ऐश्वर्या अभिषेक का रिश्ता ठीक हो गया
जब से अभिषेक ने यह बयान दिया है और ऐश्वर्या को शुक्रिया कहा है। तब से इनके फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से इनके अलगाव की खबरें सामने आ रही थी। इसके पीछे दोनों का लंबे समय से साथ नजर ना आना था। वहीं अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन पर भी इस बार नजर नहीं आए। इन्हीं बातों को लेकर कहा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अलगाव हो चुका है। जबकि दोनों ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। अब अभिषेक के बयान के बाद इन अलगाव की खबरों को विराम लगता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने ब्लॉग में अटकलों की तरफ इशारा किया
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग के जरिए अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों की तरफ इशारा किया था। वह अपने ब्लॉग में लिखते हैं, 'अटकलें तो अटकलें ही हैं, वे बिना वेरिफिकेशन के झूठी अटकलें हैं। वेरिफिकेशन चाहने वाले अपने पेशे के लिए सबूत मांगते हैं।' इसी ब्लॉग में वह आगे लिखते हैं कि मैं अपने परिवार को लेकर बहुत कम ही बोलता हूं क्योंकि वह मेरा अधिकार क्षेत्र है। मैं इसकी निजता को बनाए रखता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक की आने वाली फिल्म
फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में एक लीक से हटकर किरदार निभाकर अभिषेक खुश हैं। अगले साल वह दर्शकों को कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। अगले साल अभिषेक फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।