शूजित सरकार की गिनती बॉलीवुड के उम्दा निर्देशकों में होती है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। अमिताभ बच्चन के साथ भी शूजित काफी काम कर चुके हैं। अब खबर है कि वह जल्द ही बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं। शूजित ने अमिताभ के साथ 'पीकू' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म पिंक को भी शूजित ने लिखा था।
Abhishek Bachchan: अभिषेक के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट? इस डायरेक्टर की फिल्म में काम करेंगे जूनियर बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूजित और अभिषेक लंबे समय से एक प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं। दावे के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट को रोनी लाहिड़ी प्रोड्यूस करेंगे।
Wednesday: इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर गाड़े कामयाबी के झंडे, मिला ऐसा मुकाम, जो हासिल करना मुश्किल
बता दें कि अभिषेक को 2022 में 'दसवी' और 'ब्रीद इनटू द शैडोज' के दूसरे सीजन में देखा गया था। वह जल्द ही आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में सयामी खेर एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अंगद बेदी भी हैं। जानकारी के मुताबिक 'घूमर' में अमिताभ बच्चन की भी स्पेशल अपीयरेंस होगा।
Charu Asopa: क्या बेटी जियाना के लिए फिर साथ आएंगे चारू आसोपा और राजीव ? अभिनेत्री बोलीं- राजीव के...
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक अजय देवगन की अगली निर्देशित फिल्म 'भोला' में भी विशेष भूमिका है, जो 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। शूजित की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'सरदार उधम' थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
Radhika Madan: राधिका मदान ने बांधे विशाल भारद्वाज की तारीफों के पुल, बोलीं- मुझे इंडस्ट्री की चकाचौंध...