बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान अपनी आने वाली फिल्म कुत्ते के प्रमोशन में इन दिनों व्यस्त है। वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अपने अभिनय को ईमानदारी से करने का महत्व उन्होंने निर्देशक विशाल भारद्वाज से ही सीखा है। निर्देशक ने अभिनेत्री को साल 2018 की फिल्म पटाखा से बॉलीवुड में लॉन्च किया था।
Radhika Madan: राधिका मदान ने बांधे विशाल भारद्वाज की तारीफों के पुल, बोलीं- मुझे इंडस्ट्री की चकाचौंध...
बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने बताया कि उन्होंने पटाखा फिल्म के सेट से बहुत सी चीजें सीखी हैं। बताया कि विशाल भारद्वाज ने मुझे एक चीज सिखाई है, वह है सच्चाई के साथ जीना और इंडस्ट्री की चकाचौंध से भटकना नहीं है। हमेशा सच्चाई का पीछा करना और अपने काम को लेकर ईमानदार बने रहने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान भारद्वाज कर रहे हैं कुत्ते का निर्देशन
फिल्म कुत्ते का निर्देशन आसमान भारद्वाज के द्वारा किया गया है। आसमान भारद्वाज को लेकर राधिका कहती हैं कि वह उन्हें पटाखा फिल्म की शूटिंग के समय से जानती हैं। उस दौरान आसमान विशाल भारद्वाज को असिस्ट कर रहे थे। उस समय आसमान पढ़ाई कर रहे थे और एक स्क्रिप्ट भी लिख रहे थे। राधिका ने बताया कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि वह कुत्ते का निर्देशन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-Rakhi Sawant: बिग बॉस मराठी से लाखों रुपये कैश लाने के बाद भी मायूस हुईं राखी, मां की तबीयत ने बढ़ा दी चिंता
विशाल भारद्वाज ने सच्चाई का पीछा करना सिखाया
राधिका मदान का जन्म दिल्ली में हुआ। अभिनेत्री ने मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मीडियम शिद्दत जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने पटाखा फिल्म के सेट से बहुत सी चीजें सीखी हैं। उन्होंने बताया कि विशाल भारद्वाज ने मुझे एक चीज सिखाई है, वह है सच्चाई के साथ जीना और इंडस्ट्री की चकाचौंध से भटकना नहीं है। हमेशा सच्चाई का पीछा करना और अपने काम को लेकर ईमानदार बने रहने। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह मुझे ये नहीं बताते कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं करना है। वह चाहते हैं कि मैं अपने करियर को गिराऊं, ऊपर उठूं और अपनी की हुई गलतियों से सीखूं।
ये भी पढ़े-सर्दी में बोल्डनेस से पारा बढ़ा देती हैं निक्की तंबोली
स्क्रिप्ट पढ़ते ही कर दी हां
अभिनेत्री ने आगे कहा कि फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज ने उन्हें संपर्क किया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत हां कर दी, लेकिन निर्देशक ने उनसे कहा कि तुम्हें स्क्रिप्ट पढ़नी चाहिए। जिसके बाद दो घंटे स्क्रिप्ट को पढ़ा और फिल्म में अभिनय के लिए हां कह दिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बेस्ट कलाकार है और जीवन में मिलने वाला एक अच्छा मौका है।
ये भी पढ़े-Jhanak Shukla: करिश्मा का करिश्मा फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें
फिल्म कुत्ते में बड़े कलाकारों के साथ किया काम
अभिनेत्री कुत्ते फिल्म में लवली की भूमिका अदा करेंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री का किरदार बेहद तेज और गुस्सैल है। फिल्म में अभिनेत्री राधिका मदान के अलावा, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, अर्जुन कपूर और शार्दुल भारद्वाज जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। अभिनेत्री फिल्म के कलाकारों को लेकर कहती हैं कि उन्हें बड़े कलाकारों के साथ काम करने का एहसास उस वक्त हुआ जब ट्रेलर रिलीज हुआ था। वहीं, राधिका ने अपनी आने वाली होमी की वेब सीरीज को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह जयपुर में दिन में शूटिंग खत्म करने के बाद शाम की फ्लाइट लेकर रात को कुत्ते की शूटिंग किया करती थी। उसके बाद वापस से अगली सुबह जयपुर पहुंचना पड़ता था।
ये भी पढ़े-Anupamaa: अनुपमा-अनुज के बीच पहली बार दिखा रोमांस, एपिसोड में किस करते नजर आया कपल