फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर? एक्शन-एडवेंचर फिल्म में आएंगी नजर

Fri, 20 Jan 2023 06:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Jan 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Abhishek kapoor will launch Raveena Tandon daughter Rasha in his upcoming Action Adventure film
अजय, अमन और राशा - फोटो : social media

निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में फैंस को बहुत पसंद भी आती है। साथ ही अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्मों के जरिए कई बॉलीवुड स्टार्स को भी लॉन्च किया है, जिन्होंने आगे चलकर खूब नाम कमाया है। आपको बता दें कि अभिषेक ने अपने अगले प्रोजेक्ट की लिस्ट फाइनल कर ली है। उनका यह प्रोजेक्ट एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म हैं। बीते कुछ दिनों पहले अभिषेक ने अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने का फैसला किया था। अब खबर आ रही है कि अभिषेक ने इस फिल्म की एक्ट्रेस का भी चुनाव कर लिया है।

Abhishek kapoor will launch Raveena Tandon daughter Rasha in his upcoming Action Adventure film
अभिषेक कपूर - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक अपनी अगली फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि कुछ महीनों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। अब इस फिल्म से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट आई है वह यह है कि अभिषेक इस प्रोजेक्ट में रवीना टंडन की बेटी राशा को लॉन्च करेंगे।

Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल

Abhishek kapoor will launch Raveena Tandon daughter Rasha in his upcoming Action Adventure film
राशा - फोटो : social media

आपको बता दें कि रवीना और अनिल थडानी की बेटी राशा अभिषेक कपूर की एक्शन-एडवेंचर फिल्म से अभिनय की शुरुआत करेंगी। वह फिल्म में अमन देवगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक बहुत ही खास किरदार है और अभिषेक को लगता है कि राशा इस भूमिका के लिए ठीक रहेंगी। दोनों ने ही फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Tv Celebs: छोटे पर्दे पर अनपढ़ लेकिन असल जिंदगी में खूब पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेस, डिग्री देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek kapoor will launch Raveena Tandon daughter Rasha in his upcoming Action Adventure film
अभिषेक कपूर - फोटो : social media

बता दें कि अभिषेक कपूर ने बॉलीवुड को 'रॉक ऑन', 'काई पो 'चे , 'केदारनाथ' आदि हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिला था। अब वह अपने नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आएंगे और इसमें कुछ ऐसे एक्शन सीक्वेंस होंगे जो पहले कभी नहीं देखे गए हैं। इस फिल्म को  प्रज्ञा कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
,

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed