श्रीलंकाई ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रही जैकलीन के काम से ज्यादा, उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते की चर्चा जोरों पर हैं। अभिनेत्री को लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया जा रहा है। लेकिन सुकेश का दिल सिर्फ जैकलीन पर ही नहीं बॉलीवुड एक और नामी एक्ट्रेस पर आया था, जो श्रीलंकन ब्यूटी की तरह ही कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही हैं। हालांकि, अब इस केस में जैकलीन, नोरा के बाद एक और अभिनेत्री का नाम इस मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस अक्सर ठग सुकेश से मिलने तिहाड़ जेल जाती थी। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है...
Money Laundering Case: जैकलीन-नोरा के बाद इस एक्ट्रेस से जुड़े सुकेश के तार, एक मीटिंग के लिए लेती थी लाखों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में छानबीन कर रही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नया दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अप्रैल-मई महीने में दो नहीं बल्कि तीन एक्ट्रेसेस/मॉडल सुकेश से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचती थीं। पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में दावा किया जा रहा है कि, 'इन तीनों ही एक्ट्रेसेस ने पुलिस द्वारा पूछताछ में सुकेश से जुड़े सारे राज उगले हैं। इन अभिनेत्रियों के बयान से पता चलता है कि सुकेश ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को रिश्वत देकर अपनी तरफ कर लिया था, जो उसके पक्ष में रहते थे।'
Laal Rang 2: रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग 2' का हुआ एलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग, पोस्टर में खून से लथपथ दिखे एक्टर
इसके बाद इस चार्जशीट में बताया गया कि तिहाड़ जेल में भी सुकेश की लाइफस्टाइल पर कोई असर नहीं पड़ा था। वह जेल के अंदर बंद होने के बाद भी आलीशान जिंदगी जी रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 'ये सभी अभिनेत्रियां सुकेश से मिलने के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये लेती थीं और तकरीबन 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक उससे मिलने आती थीं। यही नहीं, जब सुकेश से मिलने कोई एक्ट्रेस आती थी, तो उसे एक स्पेशल रूम दिया जाता था, जहां टीवी, फ्रिज और एसी तक का इंतजाम था।'
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री वाले बयान पर राधिका मदान को लगाई लताड़, कहा- कोई इज्जत ही नहीं...
सुकेश चंद्रशेखर के बारे में पहले भी कई बातें सामने आ चुकी हैं और ऐसे में जैकलीन और नोरा के बाद एक और अभिनेत्री का इस केस से नाम जुड़ना काफी चौंकाने वाला तथ्य है। हालांकि, अभी पुलिस ने तीसरी अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर बता दिया है कि इन अभिनेत्रियों ने खुद पूछताछ में चार्जशीट में लिखी गई सारी बातें बताई हैं। अभिनेत्रियों ने ये भी बताया कि जब उन्हें सुकेश से मिलने के लिए तिहाड़ जाना होता था, एक बीएमडब्ल्यू कार उन्हें लेने आती थी, जो गेट नंबर तीन से उन्हें जेल में प्रवेश कराती थी। ऐसे में पुलिस द्वारा दायर इस याचिका के तहत जेल के अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है।
Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई