आए दिन बॉलीवुड बनाम दक्षिण की बहस जोर पकड़ती दिखाई देती है। कई बार बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ के बड़े सितारे आमने-सामने होते हैं। मगर, कैसा हो, जब साउथ और बॉलीवुड के सितारे एक ही फिल्म में एक साथ नजर आएं? इस वर्ष कई फिल्मों में हकीकत में ऐसा ही होने जा रहा है। बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों में साउथ सितारों को लेकर धूम मचाने की तैयारी में हैं। जी हां, साउथ के कई सुपरस्टार्स बॉलीवुड फिल्मों बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Vs South: इस साल होगा जबरदस्त धमाल! बॉलीवुड स्टार्स के साथ जमेगी साउथ के इन सितारों की जोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति
अभिनेता शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस सीरीज में शाहिद के साथ विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। आखिर दो जबरदस्त सितारे एक साथ नजर जो आने वाले हैं। बता दें कि आठ एपिसोड की यह सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार-सूर्या
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस के बीच अलग क्रेज होता है। अगर अक्षय के साथ पर्दे पर सूर्या भी नजर आएं तो बेशक इस क्रेज में और ज्यादा इजाफा हो जाएगा और ऐसा सच में होने जा रहा है। तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सोरारई पोट्टरू' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार के साथ सूर्या भी नजर आएंगे। खबर है कि वो इस फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे।
Indian Idol 13: इंडियन आइडल में रीना रॉय की तारीफ कर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी बोलीं- तू घर चल
शाहरुख खान के साथ दिखेंगे विजय सेतुपति और थलपति विजय
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जल्द ही 'पठान' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'जवान' को लेकर भी चर्चा में हैं। निर्देशक एटली कुमार की इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि 'जवान' में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय भी नजर आएंगे। थलापति विजय इस फिल्म में कैमियो करते दिख सकते हैं। कुल मिलाकर फिल्म में दक्षिण और बॉलीवुड का जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। बता दें कि 'जवान' इस साल जून में रिलीज होगी।
Tv Celebs: छोटे पर्दे पर अनपढ़ लेकिन असल जिंदगी में खूब पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेस, डिग्री देख हो जाएंगे हैरान
सलमान खान और वेंकटेश दग्गुबाती
इस वर्ष सलमान खान और वेंकटेष दग्गुबाती की जोड़ी भी साथ में धमाल मचाती नजर आ सकती है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में खबर है कि टॉलीवुड के बड़े सितारे वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आएंगे। दोनों सुपरस्टार्स का पर्दे पर साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल