बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख के फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता को काफी समय बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। कुछ समय पहले चर्चा हो रही थी कि फिल्म 'पठान' में सलमान खान का जरा देर का कैमियो है, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म 'पठान' में सलमान का रोल लंबा होने वाला है। इसे देखते हुए अब सलमान के फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, क्योंकि काफी साल के बाद दोनों अभिनेता एकसाथ नजर आने वाले हैं।
Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bigg Boss 16: बिग बॉस ने लगाई शालीन की क्लास, गुस्साए भनोट बोले- मुझे यहां से बाहर निकालो
बता दें कि शाहरुख और सलमान की जोड़ी को एक साथ फिल्म 'करण अर्जुन' में देखा गया था। उसके बाद अब तक दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, सलमान को शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते देखा गया था। वहीं, शाहरुख ने भी सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में कैमियो किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शाहरुख भी सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर-3 में कैमियो करते नजर आएंगे।
Mission Majnu Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा पर भारी पड़ा ओटीटी स्टार का ठप्पा, रॉ एजेंट के किरदार में रहे विफल
खबरों की मानें तो 'पठान' में ऋतिक रोशन भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' काफी विवादों के बाद भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।