फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियल लाइफ ही नहीं इन 5 फिल्मों में भी खूब जमी अभिषेक-ऐश की जोड़ी, जानें कब शुरू हुई थी Love Stoy

Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
abishek bachchan aishwarya bachchan marriage anniversary here is 5 films
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को आज यानी 20 अप्रैल को 11 साल पूरे हो गए। साल 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। ना केवल असल जिंदगी में यह जोड़ी एक आइडियल कपल है बल्कि परदे पर भी उन्होंने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों ने साथ में कुल 7 फिल्में की हैं जिन्हें दर्शकों का भी खूब प्यार मिला तो चलिए अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की सालगिरह पर हम आपको उनकी 5 फिल्मों के बारे में बताते हैं।

abishek bachchan aishwarya bachchan marriage anniversary here is 5 films
ढाई अक्षर प्रेम के

ढाई अक्षर प्रेम के (2000)
रोमांटिक ड्रामा इस फिल्म में पहली बार ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ में काम किया था। यह फिल्म 1995 में बनी हॉलीवुड फिल्म 'अ वॉक इन द क्लाउड्स' की रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

abishek bachchan aishwarya bachchan marriage anniversary here is 5 films
कुछ ना कहो

कुछ ना कहो (2003)
रोहन सिप्पी निर्देशित इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसकी एक वजह यह भी थी कि फिल्म बनने के कई सालों तक रिलीज के इंतजार में अटकी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
abishek bachchan aishwarya bachchan marriage anniversary here is 5 films
उमराव जान

उमराव जान (2006)
1981 में रेखा की सुपहिट फिल्म 'उमराव जान' का रीमेक जेपी दत्ता ने बनाया। फिल्म में अभिषेक-ऐश्वर्या के अलावा शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी खबरें थीं कि दोनों को एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इनके प्यार की शुरुआत इसी फिल्म से हुई।

विज्ञापन
abishek bachchan aishwarya bachchan marriage anniversary here is 5 films
गुरु

गुुरु (2007) 
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और माधवन हैं। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत भी मेहमान भूमिका में है। हिन्दी के साथ-साथ इसे तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed