फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: कभी बॉलीवुड में टॉप पर रहीं ये एक्ट्रेस, ड्रग्स तस्करी ने बर्बाद कर दिया फिल्मी करियर

Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
birthday special mamta kulkarni life facts
ममता कुलकर्णी

90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में जन्मीं ममता कुलकर्णी ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत की हालांकि फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' ममता की पहली हिट फिल्म रही। उन्होंने 'करण अर्जुन', 'क्रांतिवीर', 'वक्त हमारा है', 'बाजी' जैसी हिट फिल्में दीं। जिसमें उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान तक सभी के साथ काम किया लेकिन फिल्मों में ऊंचाई तक पहुंचने के बावजूद ममता अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।  

birthday special mamta kulkarni life facts
mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड को छोड़ अचानक विदेश चली गईं जहां उनका नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा। ममता पर अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ मिलकर 2000 करोड़ की ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट ने साल 2016 में उन्हें और उनके पति विक्की गोस्वामी को भगोड़ा घोषित कर दिया। यही नहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उनके 8 अकाउंट फ्रीज कर दिए। सूत्रों के मुताबिक ममता के इन खातों में से एक में 67 लाख की विदेशी मुद्रा भी मिली जबकि 7 अकाउंट में 26 लाख रुपये मिले। जानिए ममता कुलकर्णी कैसे हीरोइन से ड्रग्स के कारोबार में फंस गईं।

birthday special mamta kulkarni life facts
mamta kulkarni

दरअसल, ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। विक्की गोस्वामी एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट सरगना है। ममता विक्की के प्यार में पड़ने के बाद उनके साथ मिलकर ड्रग्स का बिजनेस हैंडल करने लगीं। साल 2014 में केन्या पुलिस और अमेरिकी ड्रग इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के स्टिंग ऑपरेशन के बाद विक्की को अरेस्ट कर लिया गया था। खबरों की मानें तो जब विक्की दुबई की जेल में था तब ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। विक्की का होटल बिजनेस भी था। जेल में रहने के दौरान उसका सारा बिजनेस ममता ही संभालती थीं। दुबई में विक्की को आजीवन कारावास यानी 25 साल की सजा दी गई थी लेकिन विक्की ने सजा से बचने के लिए अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special mamta kulkarni life facts
ममता कुलकर्णी

बता दें कि दुबई में अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर मुस्लिम धर्म अपनाने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। वह हर समय कुरान की आयतें पढ़ता था। इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी। खबरों की मानें तो गोस्वामी ने दुबई की जेल में ही ममता से निकाह किया था। ममता ने भी अपना धर्म बदल लिया था। जेल से छूटने के बाद विक्की और ममता केन्या शिफ्ट हो गए थे। दोनों यहीं से अपना ड्रग्स का बिजनेस संभालते थे। साल 2016 में मुंबई के पास ठाणे 2000 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई थी।

विज्ञापन
birthday special mamta kulkarni life facts
ममता कुलकर्णी

जब ठाणे पुलिस ने जांच शुरू की तो संभावना जताई गई कि ममता कुलकर्णी भी इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का चेहरा हो सकती हैं। इसी दौरान केन्या से विक्की ने बयान दिया कि उसका ड्रग के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है, ना ही ममता कुलकर्णी से कोई रिश्ता है। यही नहीं विक्की ने तो ममता कुलकर्णी से शादी की खबरों से भी किनारा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed