फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अबराम खान के बर्थडे से लेकर रणबीर के दीपिका-कटरीना पर बड़े खुलासे समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Mon, 27 May 2019 06:16 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 27 May 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
abram khan birthday and ranbir kapoor follows deepika and katrina top 5 entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 27 मई को 6 साल के हो गए हैं। सरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम की उम्र भले ही कम हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं। उनके नाम अबराम को लेकर भी कई बातें बनी थीं।

abram khan birthday and ranbir kapoor follows deepika and katrina top 5 entertainment news
अनिल कपूर - फोटो : instagram

अभिनेता अनिल कपूर की फैमिली लंदन में है और वह अपनी भतीजी की शादी लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने कजिन प्रिया सिंह की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोनम का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इधर, उनकी मां सुनीता और बहन रिया कपूर ने भी शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

फैशन आइकन मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सोनम के अलावा पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर, कजिन दुल्हन प्रिया सिंह, दूल्हा रणबीर बत्रा सहित परिवार के अन्य लोग भी हैं।  
 

abram khan birthday and ranbir kapoor follows deepika and katrina top 5 entertainment news
Jawaharlal Nehru Suraiya - फोटो : twitter

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को होती है। उनकी पुण्यतिथि पर उनकी जिंदगी से जुड़ा किस्सा बताते हैं। जवाहरलाल नेहरू देश चलाने के अलावा फिल्मों का भी काफी शौक रखते थे। 1954 में प्रदर्शित हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्म 'मिर्जा गालिब' में सुरैया ने नवाब जान का किरदार निभाया था जो शायर मिर्जा गालिब से बेहद प्यार करती है। फिल्म में गालिब की पांच गजलों को सुरैया ने अपनी आवाज दी। सुरैया की आवाज ही नहीं आंखों में भी कुछ ऐसा था कि जो उन्हें देखता उसमें कैद हो जाता। इसलिए जब सुरैया ने गाया तो हर सुनने वाले के दिल में सुरैया समाती चली गईं। उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। उन्होंने भी सुरैया की गाईं यह गजलें सुनी थीं। इन्हें सुनने के बाद वह भी सुरैया के दीवाने हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
abram khan birthday and ranbir kapoor follows deepika and katrina top 5 entertainment news
रवि शास्त्री और निम्रत कौर

मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री 27 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड एक्ट्रेस की लव स्टोरी का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेटर्स से अफेयर होने की खबरें आई तो किसी ने अपने अफेयर को शादी का रूप दे दिया। विराट कोहली ने जहां अनुष्का शर्मा से लव मैरिज की तो वहीं युवराज सिंह ने ब्रिटिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर ली। लेकिन रवि शास्त्री बॉलीवुड की हीरोइनों को डेट करने को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
abram khan birthday and ranbir kapoor follows deepika and katrina top 5 entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणबीर कपूर के पास खुद का इंस्टग्राम अकाउंट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की अपडेट पर उनकी नजर बाज की तरह रहती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने एक इवेंट में खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के इंस्टग्राम अकाउंट यानी इमेज शेयरिंग वेबसाइट पर भी चोरी-छिपे नजर रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed