बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बेशक दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन दोनों की शादी से जुड़ी खबरें रोजाना छन-छन कर सामने आ रही हैं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और कपल ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर तब से लाइमलाइट में बने हुए हैं, जब से दोनों के रोका सेरेमनी की बात अचानक सामने आई थी।
रिपोर्ट: दिवाली के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल का रोका, डायरेक्टर कबीर खान के घर गुपचुप हुई सेरेमनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीर खान को राखी भाई मानती हैं कटरीना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल की रोका सेरेमनी कबीर खान और मिनी माधुर के घर हुई। कटरीना कैफ ने कबीर खान के साथ फिल्म ‘एक था टाइगर’ में काम किया था। कबीर इस फिल्म के निर्देशक थे। ऐसे में दोनों के बीच काफी गहरा बॉन्ड है। कटरीना कबीर को अपना राखी भाई मानती हैं।
रोका सेरेमनी में शामिल हुए ये लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, कबीर खान के घर में कटरीना-विक्की की रोका सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इस फंक्शन में कटरीना की मां सुजैन टरकोट और बहन इसाबेल कैफ शामिल हुई थीं। वहीं, विक्की की तरफ से इस रोका सेरेमनी में माता-पिता श्याम कौशल और वीना कौशल व भाई सनी कौशल मौजूद थे।
रिपोर्ट के अनुसार, कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, रोका सेरेमनी काफी सुंदर हुई थी। घर में लाइट की डेकोरेशन की गई थी। कटरीना ने इस मौके पर लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। दिवाली की तारीख पर शुभ मुहूर्त था, इसलिए दोनों के परिवार ने सेरेमनी करने का फैसला किया। कबीर और मिनी लगभग कटरीना के परिवार की तरह हैं और वे सबसे दयालु होस्ट थे।’
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इस बार अपनी दिवाली एक साथ मनाई थी। दोनों को एक साथ दिवाली के मौके पर स्पॉट भी किया था, जिससे उनकी शादी की खबरें और सुर्खियों में आ गईं। खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल 7 से 9 दिसंबर के बीच में शादी कर लेंगे। दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज बरवारा फोर्ट में होगी। इसी वजह से दोनों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दावा तो ये भी किया गया है कि, कटरीना का लहंगा सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं।