सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा' का मुकाबला होगा रोमांचक, इंटरनेशनल चैंपियन दुती चंद बनेंगी शो का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ace Sprinter and International Champion Dutee Chand To Be A Part Of Jhalak Dikhhla Jaa 10
दुती चंद - फोटो : ट्विटर

कलर्स टीवी के मौजूदा सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक झलक दिखला जा सीजन 10 में टीवी की कई जाने-माने सितारे डांस का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। अब इस शो की लोकप्रियता में चार चांद और  लगने वाले हैं क्योंकि भारतीय एथलीट दुती चंद भी 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा बनेंगी। हालांकि यहां भी उनके लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा मिलने वाली है लेकिन एक एथलीट से बेहतर इसे कौन समझ सकता है। यानी इस बार झलक दिखला जा का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

Trending Videos
Ace Sprinter and International Champion Dutee Chand To Be A Part Of Jhalak Dikhhla Jaa 10
दुती चंद

फर्राटा धाविका दुती चंद अब तक देश से लेकर विदेशों तक में परचम लहरा चुकी  हैं और हर चुनौती को स्वीकार किया है। फिलहाल असल जिंदगी के बाद अब झलक दिखला जा सीजन 10 में पार्टिसिपेट करके वह छोटे पर्दे पर भी छाने को तैयार हैं। वह अपनी कोरियोग्राफर रवीना के साथ इस शो में प्रतिभाग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ace Sprinter and International Champion Dutee Chand To Be A Part Of Jhalak Dikhhla Jaa 10
दुती चंद - फोटो : pti

झलक दिखला जा का हिस्सा बनने पर दुती चंद काफी उत्साहित हैं। इस बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा कि मैंने कभी भी खुद को अलग-अलग डांस फॉर्म में परफॉर्म करने और ऐसे शानदार कलाकारों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की कल्पना नहीं की थी। एक खिलाड़ी के रूप में मुझे नई चुनौतियों का सामना करना पसंद है, मुझे लाइव दर्शकों के सामने परफॉर्म करने की आदत है लेकिन ये मेरे लिए पूरी तरह से नया अनुभव होने वाला है।

Ace Sprinter and International Champion Dutee Chand To Be A Part Of Jhalak Dikhhla Jaa 10
दुती चंद - फोटो : social media

दुती चंद ने इसके आगे कहा कि किसी भी नई कला को सीखना आसान नहीं लेकिन वह अपनी कोरियोग्राफर की मदद से इसे भी एक चुनौती के रूप में लेंगी और अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  करने के लिए उत्साहित हैं। इसके अलावा वह जजों से मिलने और उनके सामने परफॉर्म करे के लिए काफी उत्सुक हैं। इसी के साथ उन्होंने उन पर भरोसा करने के लिए कलर्स को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक और दर्शक इस नए रोमांचक प्रयास में मेरा साथ देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed