सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Brahmastra: फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे रणबीर-अयान, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Director Ayan Mukerji seek blessings lalbaugcha raja before film Release
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने अब तक अच्छा कलेक्शन किया है। इस बीच 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी मुंबई में लाल के बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। 

Trending Videos
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Director Ayan Mukerji seek blessings lalbaugcha raja before film Release
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि रणबीर और अयान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। भारी भीड़ के बीच दोनों ने भगवान के दर्शन किए। इस दौरान एक तस्वीर में रणबीर सोनू सूद से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है जिससे एक दिन पहले वह भगवान से फिल्म के सफलता की कामना करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra actor Ranbir Kapoor Director Ayan Mukerji seek blessings lalbaugcha raja before film Release
रणबीर कपूर, सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले रणबीर अपनी पत्नी आलिया और अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर भी दर्शन करने के लिए गए थे। जहां हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उन्हें दर्शन किए बिना वापस लौटना पड़ा था। रणबीर और आलिया को उनके बीफ खाने के बयान के बाद मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया था। हिंदू संगठनों का कहना था कि बीफ खाने वालों को मंदिर में प्रवेश कैसे दिया जा सकता है?

Brahmastra actor Ranbir Kapoor Director Ayan Mukerji seek blessings lalbaugcha raja before film Release
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की यह फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है। यह अयान मुखर्जी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेगा बजट इस फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed