{"_id":"62b998298a508048bf3ad222","slug":"action-hero-biju-actor-nd-prasad-found-dead-in-front-of-his-house-body-found-hanged-from-the-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malayalam Actor Found Dead: एनडी प्रसाद ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला मलयालम अभिनेता का शव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malayalam Actor Found Dead: एनडी प्रसाद ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला मलयालम अभिनेता का शव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एनडी प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलयालम सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर एनडी प्रसाद रविवार (26 जून) को शाम 7:30 बजे अपने घर के सामने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रसाद का शव कोच्चि के कलामास्सेरी स्थित उनके आवास के सामने एक पेड़ से लटका मिला। वह 43 वर्ष के थे। प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक मुद्दों के कारण उन्होंने आत्महत्या की होगी।
2 of 4
एनडी प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर पर लग चुके हैं कई आरोप
कई रिपोर्ट से पता चलता है कि अभिनेता पर पहले से पुलिस के कई मामले चल रहे थे। अभिनेता पर ड्रग्स रखने का आरोप भी लगा था। उन्हें कथित तौर पर पिछले साल एर्नाकुलम आबकारी सर्कल कार्यालय द्वारा की गई छापेमारी में 2.5 ग्राम हशीश तेल, 0.1 ग्राम ब्यूप्रेनोर्फिन, 15 ग्राम गांजा और एक छुरी रखने के लिए पकड़ा गया था। विभिन्न पुलिस स्टेशनों में प्रसाद के खिलाफ कई मामले लंबित थे।
3 of 4
एनडी प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में लोगों ने किया था पसंद
बता दें कि निविन पॉली स्टारर एक्शन एंटरटेनर में एनडी प्रसाद की खलनायक की भूमिका को दर्शकों से काफी सराहना मिली। अभिनेता फिल्म के क्लाइमैक्स में नजर आए थे जिसका निर्देशन एब्रिड शाइन ने किया था। इसके अलावा प्रसाद कई मलयालम फिल्म जैसे 'इबा' और 'करमानी' में भी दिखाई दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एनडी प्रसाद
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में 'एक्शन हीरो बीजू' के निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा की थी। इस फिल्म का निर्माण निविन पॉली का प्रोडक्शन हाउस करेगा। पहले पार्ट में अभिनेता अनु इमैनुएल, सैजू कुरुप, वलसाला मेनन, जोजू जॉर्ज, रोनी डेविड और मेजर रवि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।