{"_id":"5a2cded74f1c1bc1678c0bb7","slug":"actor-aamir-khan-not-doing-rakesh-sharma-biopic-salute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रोड्यूसर ने नहीं मानी बात तो आमिर खान ने छोड़ दी फिल्म, अब ये एक्टर करेगा 'सैल्यूट'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रोड्यूसर ने नहीं मानी बात तो आमिर खान ने छोड़ दी फिल्म, अब ये एक्टर करेगा 'सैल्यूट'
Sun, 10 Dec 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Aamir Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'सैल्यूट' करने से इंकार कर दिया है। इन दिनों वह 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' की शूटिंग थाईलैंड में कर रहे हैं, इस फिल्म की शूटिंग खत्म कर 'सैल्यूट' की शूटिंग करने वाले थे। बताया जा रहा है कि आमिर फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर संतुष्ट नहीं थे। उनसे जुड़े एक सूत्र ने यह भी बताया है कि आमिर आने वाले 10 सालों तक अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्मों पर ध्यान देना चाहते हैं इसलिए वह कोई नई फिल्म साइन करने के मूड में नहीं हैं।
2 of 4
shahrukh khan,
डीएनए में छपी रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान ने इस फिल्म में आमिर खान को रिप्लेस किया है। इस रोल के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के नाम पर भी विचार किया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था। हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी एस्ट्रोनॉट की भूमिका में दिखेंगे।
3 of 4
आमिर खान
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि आमिर खान 'सैल्यूट' में काम करेंगे, जिसे सिद्धार्थ राय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी के साथ मिलकर बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन महेश मथाई करेंगे। ये फिल्म राकेश शर्मा की बायोपिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राकेश शर्मा ऐसे पहले भारतीय थे जिन्होंने अंतरिक्ष में प्रवेश किया था। राकेश शर्मा वहां 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट तक रहे। इस दौरान जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा था कि ऊपर से भारत कैसा लग रहा है ? तो उन्होंने कहा था- 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।