Superman Of Malegaon: यूट्यूबरों के आदम और हौवा की दुनिया, मालेगांव ने दिखाया फिल्म कारोबार का नया रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेगांव के फिल्म निर्माताओं के पास एक अनोखा दृष्टिकोण है। उनकी फिल्में बाकी लोगों से अलग कैसे होती है? फिल्म 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' की शूटिंग के दौरान अभिनेता आदर्श गौरव ने नजदीक से जानने की कोशिश की। आदर्श गौरव कहते हैं, 'मालेगांव के फिल्म निर्माताओं के पास एक अनोखा दृष्टिकोण है। वह जो भी बनाते हैं लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी हर फिल्म में उनके काम का समर्पण और प्यार झलकता है। उनकी लगभग सभी फिल्में पैसा कमाती है। उन्होंने सिनेमा की एक नई शैली को विकसित किया है। जिसे समझने और सीखने की जरूरत है।'
अभिनेता आदर्श गौरव की फिल्म 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' की कहानी मालेगांव के उन लोगों की है जो अपनी अलग सोच और कहानियों के जरिए लोगों का वर्षों से मनोरंजन करते आ रहे हैं। और, अपनी एक अलग इंडस्ट्री बना ली है। आदर्श गौरव कहते हैं, 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' का हिस्सा बन कर मालेगांव फिल्म उद्योग की दुनिया नजदीक से समझने का मौका मिला। छोटी -छोटी फिल्मों के निर्माण को लेकर जो अपना एक अलग दृष्टिकोण और सिनेमाई परिदृश्य को बढ़ावा देने वाले उनके अटूट समर्पण की गहरी समझ से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
जब से यूट्यूब चैनल का आगमन हुआ है तब से मालेगांव के लोग यूट्यूब के लिए फिल्में बनाकर खूब कमाई कर रहे हैं। मालेगांव में कई चैनल हैं जो 10-15 मिनट के कॉमेडी स्केच और स्पूफ तैयार करते हैं, जिन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। मालेगांव में कहानी कहने की यह यात्रा विशेष रूप से बॉलीवुड फिल्मों की प्रस्तुति वाले साधारण अस्थायी थिएटरों से लेकर लोकप्रिय फिल्मों के स्पूफ तैयार करने और अब यूट्यूब पर जारी कॉन्टेंट का निर्माण करने तक विकसित हुई है। आदर्श गौरव कहते हैं , 'मालेगांव के लोगों की सोच और सिनेमा को लेकर उनके बिजनेस मॉडल को देखते हुए काफी कुछ जानने और सीखने को मिला है।'
अभिनेता आदर्श गौरव की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'गंस एंड गुलाब्स' रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। वह अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक और फिल्म 'खो गए हम कहां' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आदर्श गौरव ने एक आधुनिक सोच रखने वाले लड़के का किरदार निभाया है।
Jawan: डॉ. कफील खान ने शाहरुख को लिखा पत्र, 'जवान' के जरिए गोरखपुर घटना को पर्दे पर दिखाने के लिए दिया धन्यवाद