फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में के शानदार लुक, एक में निभा रहे हैं भगवान शिव का किरदार

Mon, 12 Sep 2022 08:49 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 08:49 AM IST
विज्ञापन
Actor akshay kumar Upcoming Movies ram setu omg 2 looks See film List Here
आगामी फिल्मों में अक्षय कुमार के लुक - फोटो : social media

अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से बहुत नाम कमाया है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि इस साल उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। साल 2022 में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर पृथ्वीराज और रक्षा बंधन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं, और फ्लॉप के बस्ते में चली गईं, लेकिन इससे अभिनेता की ब्रांड वैल्यू पर कोई खास असर नहीं हुआ है। अब भी उनके हाथ में कई बैक टू बैक फिल्में हैं। जो साल 2022 के लेकर 2023 तक रिलीज होंगी। इस सभी फिल्मों में अक्षय अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं उनकी आगामी फिल्मों के लुक।

Actor akshay kumar Upcoming Movies ram setu omg 2 looks See film List Here
रामसेतु में अक्षय कुमार का लुक - फोटो : सोशल मीडिया

रामसेतु
फिल्म रामसेतु अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया गया था, जिसमें अक्षय आंखो पर चश्मा चढ़ाए लंबे वालों के साथ नजर आए। रामसेतु फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Actor akshay kumar Upcoming Movies ram setu omg 2 looks See film List Here
अक्षय कुमार ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओएमजी 2
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी या 'ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार ने भगवान श्री कृष्ण का किरदार अदा किया था। जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनेगा, जिसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नज़र आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor akshay kumar Upcoming Movies ram setu omg 2 looks See film List Here
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्सूल गिल
फिल्म 'कैप्सूल गिल' में एक अक्षय कुमार एक पंजाबी के लुक में नजर आने वाले हैं। कोल माइंस रेस्कूय पर आधारित इस फिल्म की कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की असल जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार गिल की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Actor akshay kumar Upcoming Movies ram setu omg 2 looks See film List Here
सेल्फी - फोटो : social media

सेल्फी
फिल्म सेल्फी भी अक्षय कुमार का चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कथित तौर पर साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार नॉर्मल पर्सन की तरह लाइट शेव लुक में डैशिंग स्टाइल में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed