फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: अर्जुन कपूर ने रणबीर के बहाने छेड़ा तो भड़कीं आलिया, बोलीं- मजाक करना बंद करो

Sun, 29 May 2022 04:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 29 May 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
actor Arjun Kapoor comments on Alia Bhatt photos makes her remember about Ranbir kapoor
आलिया भट्ट-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद अब हॉलीवुड में पहचान बनाने निकली हैं। इन दिनों वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने विदेश से फैंस के साथ खूबसूरत पलों की फोटो साझा कीं, जिस पर अर्जुन कपूर ने मजाकिया कमेंट किया। आलिया ने भी उन्हें जवाब दे डाला। इन दोनों के कमेंट खूब वायरल हो रहे हैं।

actor Arjun Kapoor comments on Alia Bhatt photos makes her remember about Ranbir kapoor
आलिया भट्ट-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन ने दिलाई रणबीर की याद
आलिया भट्ट ने सनलाइट एंजॉय करते हुए की अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा, 'मुझे मेरी सनशाइन दो और मैं अपने रास्ते पर निकल पड़ूंगी।' आलिया के इस पोस्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने कमेंट किया, 'लेकिन, सनशाइन मुंबई में है और लव रंजन के साथ शूटिंग कर रहा है।' अर्जुन कपूर के इस कमेंट पर आलिया भट्ट भी चुप नहीं रहीं और तुरंत रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अर्जुन कपूर मजाक करना बंद करो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

actor Arjun Kapoor comments on Alia Bhatt photos makes her remember about Ranbir kapoor
आलिया भट्ट-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छे दोस्त हैं आलिया-अर्जुन
आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करके अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर का बिना नाम लेते हुए खिंचाई की। बता दें कि आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। बता दें कि आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं। वह जमीन पर घास पर बैठी हैं और हर तस्वीर में अलग-अलग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Arjun Kapoor comments on Alia Bhatt photos makes her remember about Ranbir kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया के हाथ में हैं कई फिल्में
काम की बात करें तो आलिया फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'जी ले जरा' में वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed