शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शहनाज को फैंस इतना पसंद करते हैं कि वह अक्सर ट्रेंड करती रहती हैं। शहनाज ब्रह्माकुमारी संस्थान का हिस्सा बन चुकी हैं और अक्सर ही उनके कार्यक्रम में दिखाई देती हैं। रविवार को भी शहनाज सफेद रंग के सलवार सूट में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Shehnaaz Gill: ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में पहुंचीं शहनाज की सादगी ने जीता फैंस का दिल, बोले- एंजल हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शहनाज गिल ब्रह्माकुमारी के बीएसईएस एमजी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंची थीं। अब शहनाज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह रिबन काटकर अस्पताल के अंदर दाखिल होती है और अपने ही अंदाज में लोगों के जल्दी ठीक होकर वापस घर जाने की उम्मीद करती हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखने के साथ ही अपने मेकअप को सिंपल रखा था।
शहनाज ने अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी सादगी और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हाय कितनी सोनी’, तो दूसरे ने लिखा, ‘आप गॉर्जियस लग रही हैं।‘ वहीं, एक ने लिखा, ‘जहां भी वह जाती हैं, खुशिया बिखेर देती है’, तो एक अन्य ने उन्हें एंजल ही बता दिया।
बता दें कि शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। खबरें हैं कि शहनाज फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वह फिल्म में एक साउथ इंडियन लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, इससे पहले वह पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ में दिखाई दी थीं।