{"_id":"629352e25536d635df22a496","slug":"kamal-haasan-meets-rajinikanth-ahead-of-vikram-release-director-lokesh-kanagaraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram: इंटरनेट पर वायरल हुईं कमल हासन और रजनीकांत की तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- इतने साल की दोस्ती...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram: इंटरनेट पर वायरल हुईं कमल हासन और रजनीकांत की तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- इतने साल की दोस्ती...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 29 May 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन, रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता कमल हासन अपनी आगामी फिल्म विक्रम का जोरदार प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के बीच वह अपने साथी अभिनेता और दोस्त रजनीकांत से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात की तस्वीरें विक्रम के निर्देशक लोकेश कनगराज ने शेयर की। फैंस को दोनों अभिनेताओं की मुलाकात पसंद आ रही है। फैंस ने अभिनेताओं की मुलाकात को फ्रेंडशिप गोल्स बताया।
2 of 4
कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लोकेश ने रविवार दोपहर ट्विटर पर कमल हासन और रजनीकांत के साथ उनके घर पर मुलाकात करते हुए दो तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “धन्यवाद @कमल हासन सर! @रजनीकांत सर! क्या दोस्ती है! इंस्पायरिंग लव यू सर।" ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही है। दोनों की दोस्ती देखकर लोगों को बहुत आश्चर्य और खुशी भी हो रही है। फैंस ने लिखा- 'इतने सालों की दोस्ती और कुछ भी नहीं बदला'।
3 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने तो यहां तक कहा कि युवा अभिनेताओं को इन दोनों दिग्गजों से सीख लेनी चाहिए कि एक ही पेशे में होने के बावजूद दोनों अभी तक इतने अच्छे दोस्त बने हुए हैं। एक अन्य ने लिखा, 'और इस तरह आपने दोस्ती के लिए अपने ईगो को किनारे कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कमल हासन, रजनीकांत
- फोटो : Youtube
कमल हासन और रजनीकांत चार दशकों से भी अधिक समय से तमिल सिनेमा के सबसे सफल अभिनेता रहे हैं। दोनों अभिनेताओं को भारतीय फिल्म इतिहास में सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। दोनों कलाकार अपने शुरुआती दिनों में एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए, लेकिन 30 से अधिक साल हो चुके हैं दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।