{"_id":"5a3c7c184f1c1b4e718ba9f8","slug":"actor-arjun-rampal-fined-for-smoking-during-shooting-of-film-nastik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्टर अर्जुन रामपाल रेलवे स्टेशन पर खुलेआम आपत्तिजनक काम करते पकड़े गए, लगा जुर्माना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टर अर्जुन रामपाल रेलवे स्टेशन पर खुलेआम आपत्तिजनक काम करते पकड़े गए, लगा जुर्माना
Fri, 22 Dec 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झारखंड के पलामू में एक्टर अर्जुन रामपाल ने ऐसी हरकत कर दी कि स्थानीय प्रशासन ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। अर्जुन रामपाल इन दिनों मेदिनीनगर के चैनपुर में हैं जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं।
आम लोगों को खुलेआम सिगरेट पीते हुए आप देखते ही होंगे, लेकिन जब कोई स्टार ऐसा करे तो वह सुर्खियों में आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ, जब उन्हें सिगरेट पीना महंगा पड़ गया। जी हां, दरअसल एक्टर अर्जुन रामपाल झारखंड के पलामू में अपनी फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं। यहां मेदिनीनगर के चैनपुर में सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने को लेकर उन 200 रूपए का जुर्माना लगाया गया। उन पर जिला प्रशासन ने यह जुर्माना ठोका है।
3 of 5
arjun rampal
तस्वीरों में अर्जुन रामपाल पलामू रेलवे स्टेशन कैंपस में सरेआम सिगरेट पीते नजर आए। लोगों ने अर्जुन की सिगरेट पीते हुए फोटोज क्लिक कर लीं। एक शख्स ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की। एसडीओ ने शिकायत दर्ज की और पलामू सर्किल ऑफिसर ने पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने के लिए अर्जुन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Rampal
बता दें कि, फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग चैनपुर बाजार प्रांगण में हाल ही में की गई। इसमें अभिनता अर्जुन रामपाल बाजार क्षेत्र में अपना पोज दे रहे थे। फिल्म कलाकार टीनू आनंद द्वारा पान दुकान में बैठकर पान बेचने की भूमिका निभा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
arjun rampal
इस दौरान स्टार अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकारों को देखने के लिए चैनपुर बाजार क्षेत्र में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को मजबूरन रुक-रुककर लाठियां भांजनी पड़ी थी। शूटिंग के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए, लेकिन दर्शक पूरे शूटिंग तक जमे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।