फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्मित पटेल कर रहे सलमान की हीरोईन से शादी, अश्लील MMS वायरल होने से हुए थे बदनाम

Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Actor Ashmit Patel to marry his girl friend and Bigg Boss ex-contestant Mahek Chahal
बॉलीवुड एक्टर और सुपर मॉडल रहे अश्मित पटेल जल्द ही सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बिग बॉस-4 में नजर आने वाले अश्मित लंबे समय से बिग बॉस 5 की रनर अप रहीं महक चहल को डेट कर रहे थे। पिछले साल स्पेन में 2017 में सगाई करने के बाद अब इस लव बर्ड ने जल्द ही शादी करने का फैसला लिया है। एक इवेंट में जब पत्रकारों ने अश्मित-महक से शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने अगस्त या सितंबर की बात कही।
Actor Ashmit Patel to marry his girl friend and Bigg Boss ex-contestant Mahek Chahal
महक के मुताबिक हाल ही में दोनों ने सगाई की है और जल्द ही शादी भी करने जा रहे हैं। हमारे पास एक अपार्टमेंट है जिसे दोबारा नए सिरे से बनवाया जा रहा है। इस काम में 4-5 महीनों का समय लग सकता है। जिसके बाद शादी में यूरोप में हो सकती है और बाद में ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में रखा जाएगा।
 
Actor Ashmit Patel to marry his girl friend and Bigg Boss ex-contestant Mahek Chahal
सगाई के बाद महक को अस्मित ने बिलकुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। मीडिया से उस शाम के बारे में जिक्र करते हुए अश्मित बोले, 'मैं और महक बेल्जियम कैफे गए थे। जैसे ही महक वॉशरुम गईं, मैंने वेटर से बात करके स्वीट डिश ऑर्डर किया और उसी प्लेट में मैं अंगूठी रख दी ताकि महक उसे देख सकें। जैसे ही महक ने डिश खाने के लिए प्लेट उठाई। मैंने घुटनों के बल बैठ गया। हालांकि उस वक्त भी महक से यह पूछना भूल गया कि क्या वह मुझसे शादी करेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ashmit Patel to marry his girl friend and Bigg Boss ex-contestant Mahek Chahal
याद हो कि अश्मित पटेल बॉलीवुड एक्ट्रेस और रिया सेन के साथ अपने अश्लील एमएमएस को लेकर बदनामी झेल चुके हैं। यह वीडियो एक होटल के कमरे में शूट किया गया था। 90 सेकेंड के इस वीडियो में इस जोड़े को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जिसके बाद दोनों को ही सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। हालांकि इसके बाद अश्मित का अफेयर बिग बॉस में उनके साथ रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के साथ भी रहा था।
विज्ञापन
Actor Ashmit Patel to marry his girl friend and Bigg Boss ex-contestant Mahek Chahal
दूसरी ओर बिग बॉस में आने के बाद महक चहल को सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में काम करने का मौका मिला था। हाल ही में महक का बाथटब में नहाते एक वीडियो भी लीक हुआ था। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह कैमरे के सामने किसी फिल्म के लिए शूट करवा रही हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इस वीडियो का लीक होना महक चहल की पब्लिसिटी स्टंट से भी जोड़कर देखा जा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed