फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिट्स की डबल हैट्रिक प्लस पर बोले आयुष्मान, हमारी खामियां हमें सबसे अच्छी कहानियां देती हैं

Fri, 06 Dec 2019 04:52 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Dec 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
actor ayushmann khurrana interview on back to back hit bollywood movies
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर, दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, आर्टिकल 15, बधाई हो, बाला, अंधा धुन जैसी सभी फिल्मों में पूरे उत्साह के साथ पर्दे पर एक अपूर्ण नायक की हिमायत की है। वे अपूर्ण चरित्रों को सबसे वास्तविक मानते हैं और उनका दृढ़ विश्वास है कि इनसे जुड़ाव महसूस होने के कारण दर्शक ऐसे लोगों से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं। उनका विश्वास गलत नहीं है, क्योंकि बहुमुखी स्टार ने कंटेंट संबंधी अपनी चयनशीलता के साथ एक के बाद एक लगातार 7 हिट्स दिए हैं और अब लोगों ने उन्हें 'आयुष्मान खुराना शैली' वाली फिल्मों के रूप में पुकारना शुरू कर दिया है।

actor ayushmann khurrana interview on back to back hit bollywood movies
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान कहते हैं, 'हमारी खामियां हमें वास्तविक बनाती हैं और हर कोई बिल्कुल वास्तविक, जिससे वे आसानी से संबंधित हो सकें और विश्वसनीय हों, ऐसे लोगों और कहानियों से जुड़ जाता है।'  आयुष्मान आगे कहते हैं, 'लोगों को समस्याओं, खुशियों, दर्द, जीत, महत्वाकांक्षाओं, खामियों को देखने में सक्षम होना चाहिए और कहना चाहिए, हां, हम ऐसे ही हैं, हम एक ही चीज महसूस करते हैं और हम ऐसा ही जीवन जीते हैं। वे कहते हैं, यही वह चीज है जो मुझे अपनी फिल्मों को चुनने के लिए प्रेरित करता है।'

actor ayushmann khurrana interview on back to back hit bollywood movies
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान ने आगे कहा, 'मैं निरंतर अपूर्णता की तलाश में हूं, क्योंकि हमेशा से ही वे हमें सर्वश्रेष्ठ कहानियां देते हैं, जिसे हम बता सकते हैं। एक अपूर्ण व्यक्ति अविश्वसनीय रूप से नायकों वाले कुछ काम कर सकता है और यह दर्शकों को पसंद आएगा। किसी की स्थिति पर विजय प्राप्त करना, अपने आप में एक कहानी है, जिसे लोग देखना पसंद करते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor ayushmann khurrana interview on back to back hit bollywood movies
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

आखिर में आयुष्मान कहते हैं, 'अगर आप विक्की डोनर से लेकर दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, आर्टिकल 15, अंधाधुन, ड्रीम गर्ल, बाला, आदि फिल्मों को देखें तो पता चलेगा कि मैंने साधारण से हटकर कुछ करने के लिए अपने संघर्षों से गुजर रहे एक अपूर्ण नायक और एक त्रुटिपूर्ण इंसान की भूमिका निभाई है। ये ऐसे किरदार हैं जो मुझे अपील करते हैं क्योंकि ये किरदार वास्तविक हैं और सौभाग्य से दर्शकों ने भी पर्दे पर इन्हें पसंद किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed