हाल ही में दक्षिण भारतीय हीरोइन राम्या पंडियन की न्यूड फोटो लीक होने का मामला सामने आया है । राम्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । हालांकि कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें नकली हैं । राम्या ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं ।
एक्ट्रेस की न्यूड तस्वीरें लीक होने से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, बोलीं- 'उन्हें छोड़ूंगी नहीं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम्या ने कहा, "यह बात मेरी जानकारी में आई है कि सोशल मीडिया के कुछ अकाउंट से मेरे बारे में गलत और भ्रामक कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है । इससे मेरी इमेज को काफी नुकसान हो रहा है । मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि मेरा ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल @imramyapanian है । मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट @actress_ramyapandian है ।"
A post shared by Ramya Pandian (@actress_ramyapandian) on
साथ ही अभिनेत्री ने ये भी कहा, "अगर आपमें से किसी को भी मेरे नाम से कोई भ्रामक, गंदा कंटेंट या मेरा ऐसा कोई अकाउंट दिखे जो मेरे बारे में गलत कंटेंट परोस रहा है तो कृपया उसे ट्रैक करें । वह चाहे एक शख्स हो या कोई संस्था हो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराऊंगी । बताने वालों की मैं आभारी रहूंगी ।"
राम्या की इस पोस्ट के बाद लोग लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं । कई लोगों ने उन्हें ऐसे लोगों को ढूंढ़कर बताने की बात कही है । बता दें कि पहले भी कई अभिनेत्रियों की इस तरह की तस्वीरें लीक की जा चुकी हैं ।