फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बार शादी कर चुका है ये बॉलीवुड अभिनेता, देखें तीनों शादियों का वेडिंग एलबम

Fri, 06 Dec 2019 03:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
karan singh grover had married three times look at his wedding album
karan singh grover - फोटो : social media

एक्टर करण सिंह ग्रोवर टीवी का एक जाना-माना नाम हैं। कुछ दिनों पहले तक वो 'कसौटी जिंदगी 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे थे । अब उन्होंने शो छोड़ दिया है । करण ने 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी ।

karan singh grover had married three times look at his wedding album
Karan Singh Grover

शादी के कुछ दिनों बाद ही श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था । चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। 

karan singh grover had married three times look at his wedding album
karan singh grover - फोटो : social media

आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं। तलाक के बाद करण एक साथ दो लड़कियों को डेट करने लगे। एक थी उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट। उस समय करण टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर के को-स्टार थे। करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan singh grover had married three times look at his wedding album
karan singh grover - फोटो : social media

निकोल से ब्रेकअप के बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली लेकिन करण जेनिफर के लिए भी लॉयल नहीं रह पाए। कुछ महीने बीतते ही करण ने जेनिफर को भी धोखा देना शुरू कर दिया। खबरे के अनुसार, जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
karan singh grover had married three times look at his wedding album
bipasha basu

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी। सीरियल करते-करते कुछ समय बाद करण को फिल्मों में काम मिलने लगा। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। इस फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म में करण और बिपाशा के कई सारे इंटीमेट सीन थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed