फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका में है शाहरुख खान का ये आलीशान बंगला, छुटि्टयां बिताने पहुंचे तो सामने आईं घर की तस्वीरें

Fri, 06 Dec 2019 03:38 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan share his Los Angeles villa photo
shah rukh khan - फोटो : social media

शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । फिलहाल उन्होंने एक बिग बजट फिल्म साइन की है जो कॉमिक, एक्शन, थ्रिलर तीनों का मजा देगी । इसका निर्देशन राज निदीमोरू और कृष्णा डीके करेंगे। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी। शाहरुख इससे पहले सुकून के पल बिताने के लिए पत्नी गौरी खान के साथ यूएस में छुटि्टयां मनाने जा पहुंचे हैं । 

shah rukh khan share his Los Angeles villa photo
shah rukh khan house - फोटो : social media

शाहरुख ने लॉस एंजेलेस से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । इस पोस्ट में उन्होंने अपने विला की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं । फोटो शेयर शाहरुख खान ने लिखा, 'आखिरकार कैलिफोर्निया में सूरज निकल आया । ये पूल खेलने का समय है । मैं अपने लॉस एंजेलेस के विला में...'

shah rukh khan share his Los Angeles villa photo
shah rukh khan house - फोटो : social media

शाहरुख का ये घर लॉस एंजेलेस में है । पहली बार शाहरुख खान के इस आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं। गौरी खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । जहां वो यूएस में घूमती-फिरती नजर आ रही हैं । 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan share his Los Angeles villa photo
shah rukh khan house - फोटो : social media

गौरी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'लुकिंग फिट' । बता दें कि शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । इसमें शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं । 

विज्ञापन
shah rukh khan share his Los Angeles villa photo
shah rukh khan house - फोटो : social media

फिल्म फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने ब्रेक लेने का फैसला लिया । अब शाहरुख फिल्म भी प्रोड्यूस कर रहे हैं । वो फिल्म 'बॉब बिस्वास' को प्रोड्यूस करेंगे । यह मूवी साल 2012 में आई फिल्म 'कहानी' का प्रीक्वल होगी । फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में होंगे । 

 

रेखा सहित इन चार सितारों ने फिल्मों में दुष्कर्मियों को सिखाया सबक, सलमान ने तो कर डाला था 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed