फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का निधन और कुमार गौरव बने IMDb के नंबर एक स्टार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Thu, 02 Dec 2021 05:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Dec 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Actor Brahma Mishra passed away and Kumar Gaurav became IMDb's number one star Top 10 entertainment News
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर में मुन्ना भैया के खास दोस्त ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा अचानक ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। इस खबर ने न सिर्फ उनके साथ काम करने वाले कलाकारों को चौंकाया है, बल्कि मिर्जापुर के फैंस भी इस खबर से बेहद दुखी हैं। दरअसल, 29 नवंबर को ब्रह्मा के सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ था। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से गैस की दवाई ली और घर वापस लौट आए। इस बीच उन्हें हार्टअटैक हुआ और उनका 32 साल की उम्र में निधन हो गया।


Brahma Mishra Dead: मिर्जापुर के 'ललित' ब्रह्मा मिश्रा का हार्ट अटैक से निधन, तीन दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा शव

Actor Brahma Mishra passed away and Kumar Gaurav became IMDb's number one star Top 10 entertainment News
आदर्श गौरव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आईएमडीबी (IMDb) ने साल 2021 में भारतीय फिल्मों तथा वेब सीरीत के रातोंरात मशहूर हुए शीर्ष 10 सितारों के नामों का एलान कर दिया है। इन सितारों में नंबर वन सितारे रहे आदर्श गौरव जिन्हें आईएमडीबी स्टारमीटर पुरस्कार की ट्रॉफी दी गई है। आदर्श गौरव को वेब सीरीज द व्हाइट टाइगर और हॉस्टल डेज की लोकप्रियता ने ये जीत हासिल कराई है। दिलचस्प बात ये है कि देश में इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरीज मानी गई ‘द फैमिली मैन 2’ के सितारे मनोज बाजपेयी को इस रैकिंग मे चौथा स्थान मिला है। 

2021 OTT Round Up: IMDb ने मनोज बाजपेयी को दी चौथी रैंकिंग, नेटफ्लिक्स का ये ‘टाइगर’ बना अव्वल नंबर
 
Actor Brahma Mishra passed away and Kumar Gaurav became IMDb's number one star Top 10 entertainment News
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज की गई है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि कंगना दूसरे वाद-विवाद का हिस्सा बन जाती हैं। और इस वजह से कई फिल्मी सितारे भी कंगना पर जमकर निशाना साधते हैं।अब कंगना के खिलाफ एक्टर मुकेश खन्ना की भी प्रतिक्रिया आई है। मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में वीर दास के साथ कंगना को भी जमकर लताड़ा है। मुकेश खन्ना ने तो कंगना से अवॉर्ड वापस लेने की बात भी कही है।


कंगना रणौत पर भड़के मुकेश खन्ना: बोले- लकड़ी के घोड़े पर बैठकर खुद को झांसी की रानी कहती हैं, लानत है ऐसे शख्स पर
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Brahma Mishra passed away and Kumar Gaurav became IMDb's number one star Top 10 entertainment News
नेहा श्री - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली हाई कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा श्री की उस याचिका पर दिल्ली पुलिस और फेसबुक से जवाब मांगा, जिसमें उनके अकाउंट को हैक करने के साथ साथ उनकी प्रोफाइल पर अश्लील सामग्री पोस्ट की गई। दरअसल, हाल में ही नेहा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उनके फेसबुक को हैक करके अश्रील सामग्री और कमेंट्स कर रहा है। 

Bhojpuri: नेहा श्री के अकाउंट हैकिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक को जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला


 
विज्ञापन
Actor Brahma Mishra passed away and Kumar Gaurav became IMDb's number one star Top 10 entertainment News
एलेक बाल्डविन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शूटिंग के दौरान गोली चलने से हुई सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स के मौत के मामले में अभिनेता एलेक बाल्डविन ने फिर से अपनी बात रखी है। एलेक ने कहा कि उन्होंने ट्रिगर ही नहीं दबाया था जिस घटना में हलिना की मौत हुई और निर्देशक जोएल डिसूजा घायल हो गए। 

Alec Baldwin: 'मैंने बंदूक का ट्रिगर ही नहीं दबाया था', प्रॉप गन से सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में अभिनेता का जवाब

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed