{"_id":"61a8b49757dcf111963d281b","slug":"karan-johar-production-house-crops-kangana-ranaut-picture-out-of-ungli-poster-gets-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोल: फिल्म से कंगना को हटाने के लिए करण जौहर ने करवाया ऐसा काम, यूजर्स ने कहा- कुछ तो शर्म करो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोल: फिल्म से कंगना को हटाने के लिए करण जौहर ने करवाया ऐसा काम, यूजर्स ने कहा- कुछ तो शर्म करो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उंगली का नया और पुराना पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'उंगली' के सात साल पूरे होने पर उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर अपनी उपलब्धी गिनाई है। इस पोस्टर से कंगना रनौत की तस्वीर गायब है जिसे यूजर्स ने नोटिस कर लिया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ये पोस्टर जमकर वायरल होने लगा और यूजर्स ने धर्मा प्रोडक्शन व करण जौहर की क्लास लगा दी।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
मालूम हो कि कंगना आए दिन बॉलीवुड में भाई भतीजावाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने कई बार खुद को नेपोटिजम का शिकार होने की बात भी बताई है। कई बार तो कंगना ने साफ साफ करण का नाम लेकर उनपर हमला बोला है। अब इस पोस्टर को देखकर साफ पता चल रहा है कि इसमें छेड़छाड़ कर कंगना की तस्वीर को हटा दिया गया है।
3 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
उंगली के पोस्टर में इस बार इमरान हाश्मी, अंगद बेदी, नील भूपलम, रणदीप हुड्डा और संजय दत्त तो दिख रहे हैं, लेकिन कंगना कहीं नहीं हैं। जबकि असली पोस्टर में इमरान के बगल में ही कंगना खड़ी दिखती हैं। इसपर ध्यान जाते ही यूजर्स ने धर्मा प्रोडक्शंस और करण जौहर को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। एक ने लिखा कि "जो भी हो... ये अर्धमा प्रोडक्शन कंगना के योग्य ही नहीं है"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत, करण जौहर
- फोटो : Social media
एक यूजर ने लिखा कि तुमलोगों ने सच में कंगना को क्रॉप कर दिया! कुछ तो शर्म करो करण जौहर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंगना के लिए इनकी नफरत साफ झलक रही है। मालूम हो कि कंगना ने अपने बयानों में कई बार साफ-साफ कहा है कि करण जौहर तो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का झंडा बुलंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar, kangana ranaut
कंगना ने तो अपने बयानों में करण को 'मूवी माफिया' कहकर भी संबोधित किया है। उन्होंने कई बार स्पष्ट कहा है कि करण जौहर इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के करियर को बर्बाद करने की साजिश रचते हैं और स्टार किड्स को आगे बढ़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।