बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को हाल ही में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखा गया। इस दौरान दिशा पाटनी बेहद हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्राउन कलर की बॉडी हगिंग शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज भी दिये। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। उनके इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया: अभिनेत्री दिशा पाटनी का बोल्ड वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- इन्हें ठंड नहीं लगती क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर ने लिखा- इनको ठंड नहीं लगती क्या?
दिशा पाटनी के इस वीडियो पर फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इन्हें ठंड नहीं लगती है क्या? एक अन्य यूजर ने दिशा पाटनी को लिखा- बहन मुंह तो धो लेती और बाल बना लेती। हालांकि कई यूजर्स दिशा पाटनी के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और उनको ब्यूटीफुल और हॉट बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनको ट्रोल्स करने का मौका नहीं छोड़ा। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि दिशा पाटनी ड्रंक नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि फिल्म तड़प 3 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स सुनील शेट्टी के बेटे को अपना समर्थन देने पहुंचे थे।
सलमान खान, आयुष शर्मा, अनुपम खेर, संजय कपूर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, काजोल, भूषण कुमार और रितेश देशमुख सहित अन्य सितारों ने फिल्म के प्रीमियर में अहान और तारा पर प्यार बरसाने के लिए शिरकत की। इसी दौरान दिशा पाटनी ने भी पैपराजी को जमकर पोज दी और स्टेज पर जलवे बिखेरे।
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनके डांस का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें दिशा पाटनी लाजवाब डांस करती हुई नजर आ रहीं थीं।