{"_id":"61a8a985cb4548055029ff2c","slug":"tadap-movie-release-ahan-shetty-and-tara-sutaria-rx-100-official-remake-to-hit-theatres-on-december-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ahan Shetty-Tara Sutaria's Tadap: शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'तड़प', बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगे अहान और तारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ahan Shetty-Tara Sutaria's Tadap: शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'तड़प', बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगे अहान और तारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Dec 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
तड़प
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म 'तड़प' तीन दिसंबर यानी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। तड़प से बॉलीवुड डेब्यु करने जा रहे फेमस एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अदाकारा तारा सुतारिया इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। फैंस और सिनेमाप्रेमियों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। इस न्यू एज रोमांटिक ड्रामा के बारे में आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिससे इसकी अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
2 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी ने 'हीरो', 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों से पहले ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अब अहान भी अपने पिता सुनील शेट्टी के पदचिन्हों पर चलकर कुछ कमाल करने को तैयार हैं। इसके लिए उन्हें उनकी पहली ही फिल्म में कठिन भूमिका दी गई है। फिल्म का एलान तो पहले ही कर दिया गया था, लेकिन फिर भी रिलीज होने में करीब ढाई साल का समय लग गया।
3 of 6
अहान शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इस रोमांटिक ड्रामा में अहान और तारा को कास्ट किया गया है। नई जोड़ी को पर्दे पर रोमांस करते देखने के लिए दर्शन बेहद उत्साहित हैं। ट्रेलर में ही दोनों की केमेस्ट्री देख दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई थी। ऐसा लग रहा था मानो स्क्रीन पर अहान और तारा एक दूसरे के प्यार में डूब गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तारा सुतारिया
- फोटो : सोशल मीडिया
'तड़प' तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की आधिकारिक रीमेक है। आरएक्स 100 में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत मुख्य किरदार में थे। फिल्म में एक लड़के को स्थानीय नेता की बेटी से प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ जाते हैं लेकिन परिवारवाले उन्हें अलग कर देते हैं। फिल्म दोनों की लव स्टोरी पर ही आधारित है। इसमें इमोशंस के साथ-साथ एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। 'आरएक्स 100' अजय भूपती के निर्देशन में बनी सबसे हिट फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
5 of 6
अहान शेट्टी
वहीं, 'तड़प' के बारे में बात करते हुए मिलन कहते हैं कि फिल्म का प्लॉट किसी पहेली से कम नहीं है। यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो ऑडियंस को चौंका देगी। मैंने तारा और अहान को रिहर्सल के दौरान परफॉर्म करते हुए देखा है। उनकी केमेस्ट्री कमाल की है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।