फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मौजूद हैं यह धाकड़ शॉर्ट फिल्में, अबतक नहीं देखी तो जरूर देखिए

Thu, 02 Dec 2021 04:03 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Dec 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Best must watch short films available on OTT platforms that you should watch
जरूर देखें ये शॉर्ट फिल्में

बीते कुछ महीनों में अपनी बढ़िया सुविधा और दमदार कंटेंट के सहारे कई ओटीटी प्लैटफॉर्म ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। कोरोना काल में सिनेमा हॉल के लंबे समय तक बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमियों ने ओटीटी का रुख किया है। ओटीटी इसलिए भी लोगों की पसंद बन गई है क्योंकि दर्शकों को यहां लेटेस्ट फिल्मों के अलावा भी बहुत कुछ मिलता है। आपको बता रहे हैं ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मौजूद कुछ ऐसी ही धाकड़ फिल्मों के बारे में जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

Best must watch short films available on OTT platforms that you should watch
चायपत्ती

चायपत्ती
चायपत्ती नाम की यह शॉर्ट फिल्म एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है। इसका निर्देशन सुधांशु राय ने किया है। इसमें शोभित सुजय, अभिषेक सोनपलिया और प्रियंका सरकार प्रमुख भूमिका निभाते नजर आते हैं। फिल्म में तीन अलग अलग व्यक्तित्व वाले दोस्त एक किताब की मदद से भूत को आमंत्रित करते हैं। प्रयोगों से भरी यह कहानी बेहद मनोरंजक है।

Best must watch short films available on OTT platforms that you should watch
इश्क की गूगली

इश्क की गूगली
वूट पर मौजूद नीरज उधवानी की फिल्म 'इश्क की गूगली' 2019 में रिलीज हुई थी। इस शॉर्ट फिल्म में यह देखना दिलचस्प है कि कैसे एक पति अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की योजना बनाता है लेकिन परिस्थिति उसके प्लान के विपरीत हो जाती है। इसमें मनु ऋषि चड्ढा और अमोल पराशर मुख्य भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best must watch short films available on OTT platforms that you should watch
व्हाट डिड जैक डू

व्हाट डिड जैक डू
'व्हाट डिड जैक डू', एक अमेरिकन ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म है जिसका निर्देशन डेविड लिंच ने किया है। 2017 में आई इस फिल्म की कहानी एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक कैपुचिन बंदर से पूछताछ करता है जिसने संभवतः एक हत्या की थी।

विज्ञापन
Best must watch short films available on OTT platforms that you should watch
टैप-टैप

टैप टैप 
वूट पर मौजूद फिल्म 'टैप टैप' का निर्देशन प्रवीण फर्नांडिस ने किया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडेय नजर आते हैं। इसमें एक संगीतकार की कहानी बयां की गई है जो 18 साल बाद वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार, उसके पास अपनी पूर्व हवेली और अत्याधुनिक स्टूडियो की विलासिता या आराम नहीं है। उसे एक छोटे से इमारत में ही अपने संगीत को बनाना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed