फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: 15 सालों में इतना बदल गया 'तारे जमीन पर' का 'ईशान अवस्थी', जानें अब कहां हैं दर्शील सफारी?

Wed, 09 Mar 2022 08:20 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Actor Darsheel Safary Birthday Special taare zameen par actor turns 25, here are then and now pictures of ishaan
दर्शील सफारी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी के साथ-साथ कुछ फिल्मों के कलाकार भी हमारे दिल में अपनी एक अलग जगह बना लेते हैं। 2007 में आई साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'तारे जमीन पर' के बहुत कम बोलने वाले, अपने ही सवालों में उलझे रहने वाले ईशान अवस्थी ने भी अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस किरदार में जान फूंकने वाले कलाकार का असल नाम दर्शील सफारी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दर्शील की उम्र महज 10 साल थी। आज यानी 9 मार्च, 2022 को दर्शील 25 साल के हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि दर्शील इन 15 सालों में कितने बदल गए हैं और क्या कर रहे हैं। पढ़िए...

Actor Darsheel Safary Birthday Special taare zameen par actor turns 25, here are then and now pictures of ishaan
दर्शील सफारी - फोटो : सोशल मीडिया

आज दर्शील सफारी अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। 15 सालों बाद दर्शील सफारी का लुक बिल्कुल बदल गया है। कई बार दर्शील सफारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस के लिए इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि यही ‘तारे जमीन पर’ के नन्हें ईशान अवस्थी हैं।

Actor Darsheel Safary Birthday Special taare zameen par actor turns 25, here are then and now pictures of ishaan
दर्शील सफारी - फोटो : सोशल मीडिया

'तारे जमीन पर' में डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे की भूमिका निभाने वाले दर्शील सफारी कई शोज और सीरियल में नजर आ चुके हैं। उन्हें छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। दर्शील ने 'बम बम बोले', 'जोककोमोन' और 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' जैसी फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' सीजन 5 सहित कई रियलिटी शोज में एक प्रतियोगी के रूप में टेलीविजन पर अपना हाथ आजमाया है। इसके साथ ही वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Darsheel Safary Birthday Special taare zameen par actor turns 25, here are then and now pictures of ishaan
दर्शील सफारी - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शील अपने प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों का दिल जीतने में सफल रहे। लेकिन उसके बाद दर्शील फिल्मों और बॉलीवुड से गायब हो गए हैं। उन्हें आखिरी बार सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन के साथ 'सुत्ताबाजी' में देखा गया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed